शुभमन गिल को एशिया कप में शामिल करना हो सकता है गलत साबित? क्यों नहीं होनी चाहिए टीम इंडिया में जगह
Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है और कुछ खिलाड़ी बाहर हैं। यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है। श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं करने पर हंगामा हुआ है। शुभमन गिल को टीम में शामिल करने पर सवाल खड़े हुए हैं।
शुभमन गिल को टीम में लाते हुए उपकप्तानी सौंप दी गई है। गिल को ओपनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में लाया जाएगा, तो किसे बाहर बैठना होगा, यह बड़ा सवाल होगा। जायसवाल को बाहर करने का फैसला गलत साबित हो सकता है। कुछ तथ्य हैं, जो गिल के पक्ष में नहीं जाते हैं।

पिछली तीन टी20 सीरीज की बात करें, तो भारतीय टीम ने बांग्लादेश, के खिलाफ पिछले साल सीरीज खेली थी, उसमें संजू सैमसन का बल्ला चला था, गिल नहीं थे और भारतीय बैटिंग लाइनअप ने डोमिनेट किया था। उस सीरीज में भारत का औसत स्कोर 216 रन था और टी20 में इसे अच्छा स्कोर माना जाता है।
इसके अलावा भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जमीन पर जाकर सीरीज जीती थी, गिल उसमें नहीं थे। वहां संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनर थे और सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर खेल रहे थे। तिलक वर्मा को बाद में नंबर तीन पर भेजा गया, तो उस मैच में उनका भी शतक आया था। इस तरह बैटिंग लाइनअप सॉलिड कर रही थी। वहां भारत का औसत स्कोर 207 रन था। गिल की कोई जगह नहीं बन रही थी और ना ही आवश्यकता महसूस हुई।
इंग्लैंड के खिलाफ इस साल जनवरी में भी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनर थे, सूर्या नंबर तीन पर थे और भारत ने सीरीज अपने नाम की थी। इस सीरीज में भी गिल नहीं थे और बैटिंग क्रम ने धमाल मचा दिया था। अब एशिया कप में बैटिंग लाइनअप को छेड़ने का फैसला समझ से बाहर है।
बैटिंग लाइनअप से छेड़छाड़ गलत कदम
पिछली तीन सीरीज में जो बैटिंग क्रम बेहतरीन काम कर रहे है, उसको छेड़कर गिल को लाने का कोई मतलब नहीं है। गिल को भविष्य में कप्तान बनाने के प्रयास के चलते एशिया कप में लाया गया है लेकिन अच्छा कर रही टीम में छेड़खानी ठीक नहीं है।
गिल ओपन करेंगे, तो अभिषेक शर्मा को बाहर रखा जाएगा। संजू सैमसन कीपर के तौर पर खेल लेंगे। तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार या तिलक वर्मा में से कोई एक खेलेगा। अगर गिल को तीसरे स्थान पर रखा जाएगा, तो सूर्या और तिलक वर्मा का क्रम बदल जाएगा, तो वहां पूरा मामला खराब हो जाएगा।
गिल के होने से प्लेइंग इलेवन में नुकसान
एक और बात यह भी है कि गिल को प्लेइंग इलेवन में लाने से किसी ऑल राउंडर को बाहर रखना पड़ेगा। संभवतः वह शिवम दुबे ही होंगे। ऐसे में गिल इस बैटिंग लाइनअप में कहीं फिट नहीं बैठ रहे हैं। एक और अहम मुद्दा उनका स्ट्राइक रेट है, जो सबसे कम है।
स्ट्राइक रेट में सबसे पीछे गिल
भारत की एशिया कप वाली टीम में शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट सबसे कम है। अन्य सभी बल्लेबाज उनसे आगे हैं। टी20 में स्ट्राइक रेट अहम होता है, इस मामले में गिल से पहले यशस्वी जायसवाल को लाना चाहिए था। सब तथ्यों को देखते हुए कहा जा सकता है कि गिल को एशिया कप में लाने का फैसला गलत साबित हो सकता है।
बिना खेले टीम में आए शुभमन गिल
ऑल राउंडरों को छोड़ विशुद्ध बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट देखा जाए, तो गिल सबसे नीचे हैं। जायसवाल का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर का है, वह टीम में आने के हकदार थे। अगर गिल को टीम में आईपीएल के आधार पर लाया गया है, तो वहां उनसे पहले श्रेयस अय्यर को लाना चाहिए था। गिल को टी20 इंटरनेशनल में बिना खेले टीम में शामिल किया गया है।
एशिया कप की टीम वाले भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा- 194
सूर्यकुमार यादव- 167
रिंकू सिंह- 161
तिलक वर्मा- 155
संजू सैमसन- 152
शुभमन गिल- 139












Click it and Unblock the Notifications