क्या IPL से ज्यादा है PSL की प्राइज मनी? भारत-पाकिस्तान के टूर्नामेंट की इनाम राशि में है जमीन-आसमान का अंतर
IPL vs PSL, Prize Money: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दोनों ही क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े और आकर्षक टूर्नामेंट्स में से हैं। हालांकि, इन दोनों टूर्नामेंट्स के बीच कई बड़े अंतर भी हैं, जिनमें से एक प्रमुख अंतर इनकी प्राइज मनी (पुरस्कार राशि) है। आइए जानते हैं कि इन दोनों टूर्नामेंट्स की प्राइज मनी में क्या अंतर है और इसका प्रभाव कैसे होता है।
दरअसल, PSL 2024 का समापन इस्लामाबाद यूनाइटेड द्वारा लीग के इतिहास में 'रिकॉर्ड' तीसरी बार खिताब जीतने के साथ हुआ। पीएसएल 2024 का खिताब जीतने वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 14,00,00,000 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 4.13 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि अर्जित की, जबकि उपविजेता मुल्तान सुल्तान ने 5,60,00,000 रुपये (लगभग 1.65 करोड़ रुपये) की राशि जीती।

PSL और IPL की इनाम राशि में जमीन-आसमान का अंतर
आईपीएल की बात करें तो जब 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हुई तो इसने न केवल खेल के प्रति धारणा बदल दी, बल्कि पुरस्कार राशि के मामले में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया। आईपीएल दुनिया का प्रमुख टूर्नामेंट बना हुआ है, जिसमें सबसे अधिक पुरस्कार राशि दी जाती है। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए 20 करोड़ रुपये और उपविजेता के लिए 12.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलती है।
PSL से आगे है भारत की WPL
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान न सिर्फ आईपीएल से पीछे है बल्कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) भी इससे काफी आगे है। डब्ल्यूपीएल 2024 में, आरसीबी को खिताब जीतने के लिए 6 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, जबकि डब्ल्यूपीएल 2024 में उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स को पुरस्कार राशि के रूप में 3 करोड़ रुपये मिले।
ये भी पढ़िए- NZ vs ENG: जो रूट ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
आखिर क्यों PSL से अमीर है IPL?
जैसा कि आंकड़ों से देखा जा सकता है, इंडियन प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग से बहुत आगे है। जबकि पाकिस्तान सुपर लीग को एक आकर्षक लीग माना जाता है। मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट संस्था है, एक कारण ये भी है कि आईपीएल और डब्ल्यूपीएल की वित्तीय स्थिति अपने समकक्षों से काफी आगे है।












Click it and Unblock the Notifications