CWG 2022: क्रिकेट सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेंगी भारतीय महिलाएं, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार (6 अगस्त) को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट इवेंट के पहले सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगी।

नई दिल्ली, 5 अगस्त: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार (6 अगस्त) को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट इवेंट के पहले सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। दोनों मैच की विजेता टीम के बीच गोल्ड मेडल को लेकर प्रतिस्पर्धा होगी। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर ग्रुप बी में टॉप स्थान हासिल किया है। टीम इंडिया ग्रुप ए में टी20 विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दूसरे स्थान पर रही। पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से जबकि दूसरा रात 10.30 बजे से होगा।

भारत की नजर गोल्ड पर

भारत की नजर गोल्ड पर

टीम इंडिया ने पिछले साल सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था और इंग्लैंड तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से हराने में सफल रही थी। भारत शनिवार की भिड़ंत में मेजबान टीम से मुकाबला करना चाहेगा और कम से कम एक रजत पदक सुनिश्चित करना चाहेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के डेब्यू ईयर में अगर भारतीय टीम अगले दोनों मैच जीतती है तो वह गोल्ड मेडल भी जीत सकती है। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें रविवार को कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी। वहीं सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें भी रविवार को गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल शनिवार (6 अगस्त) को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल किस समय शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल 3:30 PM IST से शुरू होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल कैसे देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल भारत में डीडी स्पोर्ट्स चैनल और सोनी सिक्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप पर होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
इंग्लैंड: डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नताली साइवर (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, फ्रेया केम्प, इस्सी वोंग, सारा ग्लेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+