Coldplay में गूंजा जसप्रीत बुमराह का नाम! क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के बीच तेज गेंदबाज को लेकर ऐसा क्या कहा?
ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले का मुंबई कॉन्सर्ट शनिवार को न केवल संगीत प्रेमियों के लिए बल्कि क्रिकेट फैंस के लिए भी एक यादगार रात बन गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंच पर अपने आखिरी गानों में से एक परफॉर्म करते हुए, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने अचानक भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लेकर सभी को चौंका दिया।
क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के बीच कहा कि, 'रुको, हमें शो खत्म करना है क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज आकर खेलना हैं।' फैंस का शुक्रिया अदा करने के बाद मार्टिन ने कहा कि, 'वह (बुमराह) कह रहे हैं कि उन्हें अब मुझे गेंदबाजी करनी है।' मार्टिन द्वारा बुमराह का नाम लिए जाने पर क्रिकेट फैंस उत्साहित हो गए।

फैंस को लगा कॉन्सर्ट में आएंगे जसप्रीत बुमराह
कई लोगों ने तो यह भी मान लिया था कि बुमराह वास्तव में मंच पर आएंगे। हालांकि, वह नहीं आए, लेकिन मार्टिन द्वारा बुमराह को पुकारे जाने पर निश्चित रूप से बुकमाईशो लाइव द्वारा आयोजित कॉन्सर्ट में दर्शकों जमकर बुमराह का लिया।
मुंबई के बाद अहमदाबाद में होगा कोल्डप्ले
कोल्डप्ले के भारत दौरे की बात करें तो बैंड 19 जनवरी और 21 जनवरी को मुंबई में भी प्रस्तुति देगा। मुंबई के बाद वे 25 और 26 जनवरी को लगातार दो शो के लिए अहमदाबाद जाएंगे।
BGT में बुमराह को चुना गया प्लेयर ऑफ द सीरीज
बुमराह को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 32 विकेट लेने के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024/25 के प्लेयर ऑफ द सीरीज के रूप में चुना गया था। उन्होंने पहले और अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी भी की।
बुमराह की चोट पर अपडेट
अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करने के लिए शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अजीत अगरकर ने बुमराह की फिटनेस पर बात की और कहा कि 31 वर्षीय आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले कुछ मैचों के लिए फिट नहीं होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें टेस्ट मैच की आखिरी पारी में, तेज गेंदबाज ने एक भी गेंद नहीं फेंकी, क्योंकि वह स्कैन के लिए गए थे और ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टरों ने उन्हें सिडनी टेस्ट के बाकी बचे मैचों में हिस्सा न लेने की सलाह दी थी।
जसप्रीत बुमराह का एक और स्कैन होगा
चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला किया कि भारतीय तेज गेंदबाज को कम से कम पांच सप्ताह तक आराम करना चाहिए (सिडनी टेस्ट 5 जनवरी को समाप्त हुआ) जिसके बाद उनका एक और स्कैन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications