काउंटी में ससेक्स के लिए डेब्यू करने में चेतेश्वर पुजारा को हुई देरी, मामला है वीजा का
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ घरेलू मोर्चे पर क्रिकेट विफलता से जूझ रहे भारत के क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा अपना वीजा जारी होने में देरी के बाद ससेक्स काउंटी चैंपियनशिप के शुरुआती मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ससेक्स को 7 अप्रैल (गुरुवार) से नॉटिंघमशायर के खिलाफ अपना अभियान चलाना है।

पुजारा अब भारतीय क्रिकेट के हिस्से नहीं हैं। उनको अपनी फॉर्म साबित करनी होगी तभी टीम इंडिया के खेमे में वापसी की बेहद धुंधली उम्मीदे हैं। उनको आईपीएल के लायक भी नहीं माना गया है इसलिए यह खिलाड़ी काउंटी में जाकर कुछ खेल हासिल करना चाहता था।
यह भी पढ़िए- IPL 2022: केएल राहुल ने लगाई अपनी 50वीं टी20 हॉफ सेंचुरी, दिग्गजों की कतार में खड़े हुए
इसके लिए पुजारा ने सीजन के अपने पहले छह मैचों में खेलने के लिए ससेक्स के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और बाद में रॉयल लंदन कप और बाकी चैंपियनशिप मैचों के लिए खेलना शामिल था। हालांकि, देरी यूक्रेन संकट के चलते हुए है। इसका मतलब है कि भारतीय खिलाड़ी केवल दूसरे मैच से ही उपलब्ध होगा।

ससेक्स के प्रदर्शन निदेशक कीथ ग्रीनफील्ड ने क्लब की वेबसाइट पर कहा था, "मौजूदा माहौल में विदेशी खिलाड़ियों को लेना काफी मुश्किल रहा है। हमने पुजारा के शुरुआती अनुबंध पर फिर से बातचीत की ताकि वह अधिक काउंटी चैम्पियनशिप और रॉयल लंदन कप मैचों के लिए वापसी कर सके जिसके चलते वीजा आवश्यकताओं में भी फेरबदल हो गया।"
"हम उम्मीद कर रहे थे कि पुजारा पिछले वीकेंड में हमारे साथ होंगे लेकिन अब पुष्टि कर सकते हैं कि वह इस सप्ताह के अंत में यहां होंगे।"
ससेक्स के मुख्य कोच इयान सैलिसबरी अपने सीजन के पहले मैच के लिए पुजारा जैसे किसी व्यक्ति को मिस करने से 'बेहद निराश' हैं। सैलिसबरी ने कहा, "बेशक मैं बेहद निराश हूं कि हमारे पास सीजन के शुरुआती दिन के लिए उपलब्ध होने के लिए पुजारा के अनुभव और गुणवत्ता का खिलाड़ी नहीं होगा, लेकिन हमें आगे बढ़ना चाहिए और अब अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।"
पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों में ग्रेड ए प्लस से ग्रेड बी में भी गिरा दिया गया है। यह तब हुआ जब मध्य क्रम के बल्लेबाज बड़े स्कोर को करने में बुरी तरह विफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications