IPL 2022: केएल राहुल ने लगाई अपनी 50वीं टी20 हॉफ सेंचुरी, दिग्गजों की कतार में खड़े हुए
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच IPL 2022 के 12वें मैच के दौरान, केएल राहुल ने टी 20 क्रिकेट में अपना 50वां अर्धशतक बनाया और एलीट सूची में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बन गए। एलएसजी कप्तान ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया जो कुल मिलाकर उनका 50वां टी20 अर्धशतक था जिसके बनाने के लिए 50 गेंदों पर 68 रन बनाए।

भारतीयों की इलीट सूची में पांच खिलाड़ी शामिल हैं- विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और अब केएल राहुल। 29 वर्षीय ने SRH के खिलाफ खेलते हुए अपना 28वां आईपीएल अर्धशतक हासिल किया। वह अब सबसे अधिक आईपीएल अर्धशतकों के बल्लेबाजों की सूची में नौवें स्थान पर है। डेविड वार्नर 49 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट को टॉप करते हैं।
यह भी पढ़ें- क्रुणाल पांड्या को लग रहा है पहली बार खेल रहे हैं IPL, भाई हार्दिक को नहीं कर रहे हैं मिस
केएल राहुल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वर्ष 2020 में टी20 प्रारूप में अपने प्रदर्शन के बाद, उन्होंने वर्ष 2021 के लिए भारतीय टी20 विश्व कप टीम में अपनी जगह बनाई और भारत के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेले। उन्हें भारत के मध्य क्रम में आजमाया और परखा गया और वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया।

केएल राहुल का आईपीएल में 3000+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सर्वाधिक बल्लेबाजी औसत 46.66 है। उन्होंने अब तक जो 94 मैच खेले हैं उनमें 3313 रन बनाए हैं। सीजन के पिछले चार एडिशन में राहुल ने 550 से अधिक रन बनाए हैं। राहुल का पंजाब किंग्स के साथ अच्छा कार्यकाल था, लेकिन दुर्भाग्य से वहां खिताब नहीं जीत सके।
अब वह नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हैं और टीम के कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीतने के अपने सपने को पूरा करने के लिए तत्पर हैं। एलएसजी ने आईपीएल में अब तक तीन मैच खेले हैं, जहां उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला गेम गंवाया, और चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो करीबी गेम जीतकर वापसी की।












Click it and Unblock the Notifications