टेस्ट में टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कौन? गिल-जायसवाल नहीं चेतेश्वर पुजारा ने लिया इस दिग्गज का नाम
Cheteshwar Pujara on KL Rahul: भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पुजारा भारत के लिए सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद आखिरकार अब पुजारा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने हाल ही में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया है।
पुजारा ने लिया केएल राहुल का नाम (Cheteshwar Pujara on KL Rahul)
भारतीय टेस्ट टीम में केएल राहुल को पुजारा ने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बताया है। राहुल को टीम के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना जाता रहा है और इसके पीछे उनके क्लासिक खेलने का अंदाज़ है। आज के दौर में जहां खिलाड़ी तेज रन बनाने की होड़ में रहते हैं, वहीं राहुल अपनी पारंपरिक तकनीक और धैर्य के दम पर टीम के लिए नींव मजबूत करते हैं।

टेस्ट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं राहुल
चेतश्वर पुजारा ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी तकनीक भारतीय टीम में सबसे सटीक मानी जाती है। यह भी अच्छा है कि वह पारी की शुरुआत कर रहे हैं, जिससे पूरी टीम के लिए मजबूत आधार बन रहा है।" यह बयान खुद इस बात की गवाही देता है कि राहुल की ओपनिंग कितनी अहम है।
क्या है राहुल की खासियत
केएल राहुल की ताकत उनकी क्लासिक डिफेंस और शॉट सेलेक्शन है। विदेशी पिचों पर जहां तेज गेंदबाजों की धार सबसे ज्यादा होती है, वहां भी राहुल अपनी तकनीक से टिकते हैं। उनकी क्रीज पर मौजूदगी गेंदबाजों के लिए चुनौती बन जाती है। चाहे स्विंग हो, बाउंस हो या स्पिन, राहुल के पास हर परिस्थिति से निपटने का हुनर है। यही कारण है कि वह लंबे समय तक क्रीज पर रहकर पारी को संभालते हैं।
फाउंडेशन सेट करने वाले प्लेयर हैं राहुल
आज की क्रिकेट में जहां बल्लेबाज तेज़ रन बनाने पर फोकस करते हैं, राहुल का धैर्यपूर्ण खेल टेस्ट क्रिकेट की असली पहचान को बनाए रखता है। उनकी बल्लेबाजी से टीम को न केवल स्थिरता मिलती है, बल्कि मिडिल ऑर्डर को बड़ा स्कोर बनाने का मौका भी मिलता है। यही वजह है कि पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी राहुल को फाउंडेशन सेट करने वाला प्लेयर कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications