Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चेतेश्वर पुजारा की 5 वो बेस्ट पारियां, जिनके कारण बची भारतीय टीम की प्रतिष्ठा

Cheteshwar Pujara Best Innings: राहुल द्रविड़ के बाद लम्बे समय तक टेस्ट क्रिकेट में नंबर तीन पर डटकर खड़े रहने वाले चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर वह टिककर खड़े रहे और मुश्किल कंडीशंस में अपना काम बखूबी करते चले गए।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में पुजारा ने 7195 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतकीय पारियां आई और लगभग 44 के औसत से उन्होंने ये रन बनाए थे। इन सबके बीच उनकी पांच उन पारियों के बारे में जानना चाहिए, जो टीम इंडिया की प्रतिष्ठा बचाने में कारगर साबित हुईं।

cheteshwar pujara

कोलंबो में शतक

साल 2015 में भारतीय टीम कोलंबो में टेस्ट खेल रही थी और 3 विकेट आउट हो गए थे। पुजारा ने एक छोर पकड़कर रखा और उस मैच की पहली पारी में 145 रनों की दमदार पारी खेली। इस वजह से भारतीय टीम 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रही और बाद में मैच भी जीता।

रांची में ऑस्ट्रेलिया को धोया

रांची टेस्ट 2017 में चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे लंबी टेस्ट पारी खेली। उन्होंने 202 रन बनाए और 525 गेंदों का सामना किया। इस दौरान चेतेश्वर पुजारा ने 11 घंटों तक बल्लेबाजी की, जो अविश्वसनीय उपलब्धि है। आज के समय में बल्लेबाज 3 घंटे भी मुश्किल से टिकते हैं।

राजकोट में दबाव के बाद जड़ा शतक

राजकोट टेस्ट 2016 में चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 132 रन की नाबाद पारी खेली। यह पारी उस समय आई जब भारत पहली पारी में इंग्लैंड के 537 रनों के विशाल स्कोर के दबाव में था। पुजारा ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को फॉलोऑन से बचाया और मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया में जमाया मैच जिताऊ शतक

2018 में एडिलेड टेस्ट के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बेहद अहम 123 रनों की शानदार पारी खेली। जब भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए, तब पुजारा ने मोर्चा संभाला और अकेले दम पर पारी को संभाला। भारत ने टेस्ट मैच जीता और उस दौरान सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।

तोड़ा था गाबा का घमण्ड

ब्रिस्बेन टेस्ट 2021 में चेतेश्वर पुजारा ने 92 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई बार शरीर पर गेंदें झेलीं लेकिन डटे रहे। इस कठिन पारी ने भारतीय पारी को स्थिरता दी और ऐतिहासिक 328 रन के लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने गाबा में टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया का घमण्ड तोड़ दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+