CSK vs SRH Dream 11 Today: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, घर बैठे करोड़पति बनने का शानदार मौका!

CSK vs SRH Dream 11 Today: 28 अप्रैल यानी कि रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की टीम हर हाल में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद को भी अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

ऐसा रहा है प्रदर्शन

सनराइजर्स के लिए आईपीएल 2024 अब तक शानदार रहा है। हैदराबाद ने अब तक खेले गए सात माचो में पांच जीत हासिल की है। प्वॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आठ मैच में चार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांच छठे स्थान पर मौजूद है।

Dream 11 1

हो सकती है ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

चेन्नई और हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले में कई खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। हम आपको इस मुकाबले की ड्रीम 11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के लिए आईपीएल का सीजन शानदार रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उनका बल्ला हल्ला बोल सकता है।

इन खिलाड़ियों पर नजर

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे। ऑलराउंडर मोईन अली और रविंद्र जडेजा से भी टीम को खासी उम्मीद होगी। गेंदबाजी की बात करें तो मथीशा पथिराना इस सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और पैट कमिंस इस मुकाबले में विकेट चटका सकते हैं।

बेस्ट ड्रीम 11 टीम - 1

कप्तान: ट्रैविस हेड
उपकप्तान: शिवम दुबे
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज: अजिंक्य राहणे, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा
ऑलराउंडर:मोईन अली, रवींद्र जडेजा
गेंदबाज: मथीशा पथिराना, मुस्ताफिजुर रहमान, पैट कमिंस

बेस्ट ड्रीम 11 टीम - 2

कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
उपकप्तान: अभिषेक शर्मा
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज: अजिंक्य राहणे, ट्रैविस हेड, शिवम दुबे
ऑलराउंडर:मोईन अली, रवींद्र जडेजा
गेंदबाज: मथीशा पथिराना, मुस्ताफिजुर रहमान, पैट कमिंस

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अंजिक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्केंडेय, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+