IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की बेइज्जती के गुनहगार 5 खिलाड़ी, अगले सीजन होंगे टीम से बाहर
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ऋतुराज गायकवाड़ के बाद महेंद्र सिंह धोनी कप कप्तानी थमाने का भी कोई लाभ नहीं हुआ और अंततः टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई। आरसीबी के खिलाफ शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को एक करीबी हार मिली।
इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आधिकारिक रूप से बाहर हो गई लेकिन कई प्लेयर्स ऐसे रहे, जिन्होंने टीम के लिए बेहद खराब प्रदर्शन किया, इसका नुकसान भी उठाना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स शायद अगले सीजन से पहले इन प्लेयर्स को रिलीज कर देगी।

रविचंद्रन अश्विन: दिग्गज स्पिनर कहे जाने वाले अश्विन को शायद अगले सीजन रिलीज किया जाएगा। अश्विन ने इस सीजन महज 5 विकेट हासिल किये हैं। उनकी गेंदबाजी में धार नजर नहीं आई। पौने दस करोड़ रुपये में खरीदने के बाद वह टीम के काम नहीं आए।
दीपक हूडा: सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन करने वाला प्लेयर यही रहा है। दीपक हूडा ने इस सीजन पांच पारियों में महज 31 रनों का योगदान दिया, जिसे कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता है। 1 करोड़ 70 लाख रुपये बर्बाद करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स उनको अब रिलीज कर सकती है।
राहुल त्रिपाठी: करीबन साढ़े करोड़ का चूना राहुल त्रिपाठी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को लगाया है। इस सीजन उनका बल्ला बिलकुल नहीं बोला। 5 मैचों में वह सिर्फ 55 रनों का योगदान दे पाए, इस प्रदर्शन को देखते हुए उनका बाहर होना तय है।
रचिन रविन्द्र: जिस प्लेयर से सबसे ज्यादा उम्मीदें चेन्नई सुपर किंग्स को थी, तो वह रचिन रविन्द्र ही है। रविन्द्र ने इस सीजन अपनी 8 पारियों में 191 रनों का योगदान दिया, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है, उनको अब बाहर किया जाएगा।
डेवोन कॉनवे: एक और कीवी प्लेयर डेवोन कॉनवे ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन निराश किया है। उनका बल्ला भी ख़ामोशी से वापस आ गया। उन्होंने भी रन बनाने में कमी रखी, जिसका नुकसान टीम को हुआ। 4 मैचों में उन्होंने कुल 94 रन बनाए, उनको ज्यादा मुकाबले ही नहीं मिले।












Click it and Unblock the Notifications