IPL 2022 के लिए एक से एक धुरंधर खिलाड़ियों से सजी चेन्नई सुपर किंग्स, यहां देखिए पूरी टीम
नई दिल्ली, फरवरी 13। IPL Auction 2022 की पूरी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए अब सभी 10 टीमें तैयार हो गई हैं। इस बार की नीलामी अभी तक के आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी नीलामी थी। लीग की 10 टीमों के लिए इस बार 590 प्लेयरों की बोली लगी थी। अब जब नीलामी खत्म हो गई है तो आइए आपको चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम के बारे में बताते हैं। चेन्नई में इस बार कई खिलाड़ी नए आए हैं तो वहीं कई बड़े खिलाड़ी चले गए हैं।

सीएसके में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे दीपक चाहर
बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वॉयड की तो महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान हैं। धोनी को सीएसके ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। धोनी के अलावा जडेजा, मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को भी सीएसके ने रिटेन किया था। इसके अलावा रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो और अंबाती रायडू जैसे बड़े खिलाड़ी नीलामी में गए थे, लेकिन चेन्नई ने इन्हें वापस खरीद लिया है। इनमें सबसे महंगे दीपक चाहर हैं, जिन्हें सीएसके ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा है।
सीएसके ने इन खिलाड़ियों को खरीदा है नीलामी में
मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 48 करोड़ रुपए की रकम के साथ आई थी। नीलामी में सीएसके ने दीपक चाहर को 14 करोड़ में, ड्वेन ब्रावो को 4.40 करोड़ में, अंबाती रायुडू को 6.75 करोड़ रुपए में, रॉबिन उथप्पा को 2 करोड़ रुपए में, शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपए में, मिचेल सेंटनर को 6.75 करोड़ रुपए में, अंडर विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे राजवर्धन हंगरगेकर को 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।
चेन्नई की पूरी टीम
महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, डेवोन कॉनवे, सुभ्रांशु सेनापति, हरि निशांत, एन जगदीशन, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, एडम मिल्ने, मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी, भगत वर्मा, क्रिस जॉर्डन,












Click it and Unblock the Notifications