Champions Trophy: पैट कमिंस की बौखलाहट आई सामने, ICC पर लगाया भारत की मदद करने का आरोप

Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को पराजित करते हुए 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी में हारे गए फाइनल का बदला ले लिया। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को भी पराजित किया था।

दो मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली। लीग चरण में टीम इंडिया को अपने तीनों मैच खेलने हैं। सेमीफाइनल और फाइनल में अगर टीम इंडिया जगह बना लेती है, तो उन मैचों का आयोजन भी दुबई में होगा।

pat cummins

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी को निशाना बनाते हुए इस फैसले की आलोचना की है। कमिंस के अनुसार दुबई में ही सभी मैचों का आयोजन करना सही नहीं है। कमिंस के अनुसार इससे टीम इंडिया को टूर्नामेंट में एडवांटेज मिला है।

कमिंस ने कहा कि टूर्नामेंट अच्छा चल सकता है लेकिन जाहिर है कि एक ही मैदान पर मुकाबले होने से टीम को लाभ मिलता है। वे पहले से ही मजबूत दिखे हैं और एक ही मैदान पर खेलने से स्पष्ट रूप से लाभ मिला है। इंग्लैंड के कमेंटेटर जोनाथन एगन्यू ने भारत को एक ही मैदान पर सभी मैच देना बेतुका माना।

गौरतलब है कि कमिंस आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं और टीम से बाहर चल रहे हैं। स्टीव स्मिथ के हाथ में कमान है। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए छह टीमों ने पाकिस्तान का सफर तय किया है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें इसमें हैं।

भारतीय टीम को वहां सुरक्षा कारणों से बीसीसीआई ने नहीं भेजा। यह फैसला सही भी है क्योंकि पाकिस्तानी आर्मी और तालिबान के बीच इस समय जंग के हालात हैं और चीजें ठीक नहीं हैं। भारत के सभी मैचों का आयोजन दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही होना है। देखना होगा कि आने वाले मैचों में भारत का गेम कैसा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+