IND vs PAK: 'मैं हूं ना', कोहली की बादशाहत को पाकिस्तानी फैंस का सलाम, कहा- असली किंग ने हमें तबाह कर दिया

Champions Trophy IND vs PAK: भारत ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने पाकिस्तान को 241 रन पर समेट दिया, जिसमें सऊद शकील ने 76 गेंदों पर 62 रन बनाए, जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

भारत को मिली धमाकेदार जीत (Champions Trophy IND vs PAK)

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम और शकील को आउट किया। भारत ने विराट कोहली नाबाद 100, शुभमन गिल (46) और श्रेयस अय्यर (56) की बदौलत 42.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी की फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है। जीत के बाद विराट कोहली ने मैदान पर मैं हूं ना का इशारा भी किया।

Champions Trophy 1

हार के बाद फूटा फैंस का गुस्सा

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस बेहद गुस्से में नजर आये। एक यू-ट्यूब चैनल पर हार के बाद पाकिस्तानी फैंस ने अपनी टीम को पर्ची बताया। पाकिस्तान में कुछ फैंस ने अपनी टीवी भी तोड़ दिया। एक फैन ने कहा कि असली किंग ने हमें तबाह कर दिया है। विराट कोहली हर बार पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलते हैं। फैंस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर लताड़ लगाई।

बाहर होने की कगार पर पाकिस्तान

बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने भी शाहीन अफरीदी की खूबसूरत गेंद पर आउट होने से पहले कुछ बेहतरीन शॉट खेले। लेकिन वह 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। दो मैचों में दो जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान अपने पहले दो ग्रुप मैच हारने के बाद बाहर होने की कगार पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+