'पाकिस्तान की थूक के चाटने की आदत नहीं जाएगी', चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर PCB पर भड़के फैंस
Champions Trophy Hybrid Model: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन को लेकर विवाद जारी है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) तक पहुंचाया था। लंबे समय तक बातचीत और जद्दोजहद के बाद आईसीसी ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को एक हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने पर सहमति दी है।
भड़के पाकिस्तानी फैंस
हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट होने की बात सामने आने पर पाकिस्तानी फैंस भड़क उठे हैं। पाकिस्तानी लगातार इस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सना अमजद यू-ट्यूब चैनल पर चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक पाकिस्तानी फैन ने कहा कि पाकिस्तान की थूक के चाटने की आदत नहीं जाएगी। फैन के मुताबिक पाकिस्तान कभी भी अपनी बात पर कायम नहीं रह सकती है।

अगले साल खेला जायेगा चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी सूत्र के अनुसार, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और पाकिस्तान में किया जाएगा। इस समझौते के तहत भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अगले साल फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी।
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जल्द होगा शेड्यूल का ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को जल्द ही जारी करने का रास्ता साफ होने की संभावना है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी और स्टार स्पोर्ट्स के बीच अनुबंध के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत से कम से कम 90 दिन पहले कार्यक्रम की घोषणा की जानी चाहिए थी, लेकिन अब इस पर फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा टूर्नामेंट
पाकिस्तान ने एशिया कप का आयोजन एक हाइब्रिड मॉडल पर किया था। जिसके तहत भारतीय टीम ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। अब चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले भी हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications