Champions Trophy: कौन है चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे बूढ़ा प्लेयर, 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में 3 भारतीय शामिल

Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में इस बार युवा प्लेयर्स की भरमार देखने को मिलेगी और यह भी टी20 क्रिकेट का अधिक प्रचलन होने के कारण हुआ है। तूफानी बैटिंग करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल ही जाती है। इसके अलावा आईसीसी का बड़ा इवेंट होने के कारण अनुभवी नाम भी जरूरी हैं।

अनुभवी प्लेयर्स की बात करें, तो उनको ज्यादा मैचों का अनुभव तो होता ही है लेकिन उम्र के हिसाब से भी एक अलग तजुर्बा होता है। इस बार भी ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी इस इवेंट में भाग ले रहे हैं। भारतीय टीम के अंदर भी ऐसे कुछ प्लेयर्स शामिल हैं।

Champions Trophy

अगर इस बार के दस सबसे उम्रदराज प्लेयर्स की बात करें, तो तीन तो भारत से ही इस लिस्ट में हैं। अफगानिस्तान का एक प्लेयर्स इस बार सबसे बड़ा है। इस प्लेयर्स की उम्र 40 वर्ष से भी ज्यादा है। इसके अलावा बांग्लादेश से भी दो उम्रदराज प्लेयर्स इस लिस्ट में हैं, जिनमें एक की उम्र 38 और दूसरे की 37 साल है।

टीम इंडिया से इस लिस्ट में जिन तीन नामों का जिक्र है, उनके बारे में अधिकांश लोग पहले से ही जानते हैं कि ये कौन हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा का नाम इसमें शामिल हैं। अन्य टीमों से भी कुछ बड़े प्लेयर्स इस इवेंट में खेलेंगे। उनमें इंग्लैंड का एक प्लेयर है।

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका से भी कुछ उम्रदराज खिलाड़ी हैं लेकिन खास बात है कि पाकिस्तानी टीम से ऐसा कोई नहीं है। उनकी टीम में युवा और अनुभव का मिश्रण है लेकिन उतनी उम्र के नहीं हैं। बाबर आज़म, रिजवान जैसे अनुभवी और सीनियर प्लेयर्स की उम्र उतनी नहीं है।

Champions Trophy 2025 में 10 उम्रदराज खिलाड़ी

मोहम्मद नवी- अफगानिस्तान, 40 साल
महमुदुल्लाह- बांग्लादेश, 38 साल
मुशफिकुर रहीम- बांग्लादेश, 37 साल
रोहित शर्मा- भारत, 37 साल
आदिल राशिद- इंग्लैंड, 37 साल
रविन्द्र जडेजा- भारत- 37 साल
ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलिया- 37 साल
विराट कोहली- भारत, 36 साल
डेविड मिलर- दक्षिण अफ्रीका- 35 साल
स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया- 35 साल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+