Champions Trophy 2025 में कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच? हाइब्रिड मॉडल से किसे फायदा!
Champions Trophy 2025 Schedule India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर ऐसी खबरें हैं कि अब यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पहले इस टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल को अपनाने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन अब कुछ शर्तों के साथ वह इसे अपनाने के लिए तैयार है। जल्द ही इसे लेकर आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
हाइब्रिड मॉडल का मतलब क्या है?
हाइब्रिड मॉडल का मतलब है कि टूर्नामेंट के कुछ मैच पाकिस्तान में होंगे, जबकि अन्य मैच यूएई में आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत की टीम अपने सभी मैच यूएई में खेल सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। इसके अलावा टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैचों में से एक पाकिस्तान के लाहौर शहर में और दूसरा दुबई (यूएई) में आयोजित हो सकता है।

किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
जैसे ही यह खबर सामने आई कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने के ICC के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, इंटरनेट पर भारत के मैचों का एक संभावित शेड्यूल चर्चा में आ गया। वायरल पोस्ट के अनुसार प्रत्येक टीम के लिए 3 ग्रुप मैच होंगे और मेन इन ब्लू 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत करेगा।
किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
भारत का दूसरा मैच 23 फरवरी 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। वायरल पोस्ट के अनुसार हाई-वोल्टेज भारत बनाम पाकिस्तान गेम भी 1 मार्च, 2024 को दुबई में आयोजित किया जाएगा। अगर मैच हाइब्रिड मॉडल में होता है तो इससे पाकिस्तान को फायदा पहुंच सकता है। क्योंकि भारत के मुकाबले पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दुबई में अधिक मैच खेला है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी के सामने एक बड़ी शर्त रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी का कहना है कि 2031 तक भारत में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किए जाएं।
पाकिस्तान ने रखी ये शर्त
हाइब्रिड मॉडल का मतलब है कि पाकिस्तान अपनी टीम को भारत भेजने के बजाय कुछ मैच दूसरे स्थानों पर खेलेगा, जैसा कि इस साल के एशिया कप में हुआ था। इसका मतलब यह होगा कि पाकिस्तान और भारत के बीच सभी मैच भारत में नहीं खेले जाएंगे, बल्कि कुछ मैच दूसरे देशों में हो सकते हैं। इसके अलावा पीसीबी ने आईसीसी से और ज्यादा फंड की मांग की है। आईसीसी ने पहले ही पाकिस्तान को लगभग 550 करोड़ रुपए दिए हैं, लेकिन अब पीसीबी और अधिक फंड की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications