'अगर वो हमारे यहां आए तो ट्रॉफी जीत जाएंगे', Champions Trophy से पहले ही पाकिस्तान में भारत का खौफ
Champions Trophy 2025 Latest News: हाल ही में हुई आईसीसी की बैठक में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं? टूर्नामेंट के बजट को मंजूरी दे दी गई है, लेकिन भारत की भागीदारी के बारे में बीसीसीआई और पीसीबी के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। दूसरे क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी की तरफ से भारत पर दबाव बनाया जा रहा है और ऐसे में भारतीय टीम लंबे समय बाद पाकिस्तान का दौरा कर सकती है।
भारत जीत सकती है चैंपियंस ट्रॉफी
भारतीय मीडिया और दिग्गजों के बीच इस बात पर बहस जारी है कि क्या भारत को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए? खासकर तब जब पाकिस्तान को बाद में साल 2026 मं भारत का दौरा करना पड़ सकता है। भारत को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार शाहिद हाशमी ने कहा कि भारती टीम पूरी दुनिया में सबसे मजबूत टीम है। ऐसे में अगर वो यहां आकर ट्रॉफी जीतते हैं तो उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।

जय शाह पर लगे बड़े आरोप
इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या भारत को क्रिकेट मैच खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए। पाकिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत इस बार पाकिस्तान आएगा। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच मैच होंगे। दूसरी तरफ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने बीसीसीआई सचिव जय शाह की आलोचना करते हुए उन पर अन्य क्रिकेट बोर्डों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
भारत का पाकिस्तान जाना मुश्किल
बासित अली ने बताया कि कैसे जय शाह ने आईपीएल में खिलाड़ियों को जगह देकर प्रमुख क्रिकेट बोर्डों से समर्थन प्राप्त किया है। उन्होंने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसे बोर्ड का जिक्र करते हुए कहा कि जब दूसरे देशों के खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलते हैं, तो बीसीसीआई उन्हें बहुत बड़ी रकम देता है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक चलेगी। पीसीबी द्वारा चल रही तैयारियों के बावजूद राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत का पाकिस्तान आना मुश्किल दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications