खुद के साथ पाकिस्तान को भी ले डूबी श्रीलंका, मंडराया Champions Trophy 2025 से बाहर होने का खतरा?
Champions Trophy 2025: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 अपने अंतिम दौर में है। ऐसे में सभी सेट टीमें टूर्नामेंट को शानदार तरीके से समाप्त करने की कोशिश में हैं। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट टीम का अभियान हार के साथ समाप्त हो चुका है, इस हार के साथ ही श्रीलंका के ऊपर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इसके साथ ही श्रीलंका ने पाकिस्तान को भी मुश्किल में डाल दिया है।
दरअसल, श्रीलंकाई टीम अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत जाती तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद मिल जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि श्रीलंका को मिली बड़ी हार ने पाकिस्तान को मुश्किलें और बढ़ा दी है। अब पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ जीत का जो लक्ष्य मिला है उसके बाद से बाबर आजम की टीम का सेमीफाइनल से बाहर होना लगभग तय चुका है। अगल इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत जाती है, तो न्यूजीलैंड नेट रन रेट के कारण सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

वहीं दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने वाली 8 टीमों का फैसला आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका के आधार पर होना है। पाकिस्तान मेजबान देश होने के कारण ऑटोमेटिक इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुका है, इसके अलावा भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इस तरह से कुल 6 टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अभी दो और टीमों का शामिल होना बाकी है।
वर्तमान में, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड की तिकड़ी नेगेटिव नेट रन रेट (NRR) के साथ चार-चार अंक पर है। इंग्लैंड सात मैचों में दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है। श्रीलंका ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद अपना आखिरी मुकाबला भी गंवा दिया है। इस मैच में मिली शिकस्त के बाद टीम 9वें पायदान पर पहुंच गई है। ऐसे में अगर इंग्लैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें अपना-अपना मैच जीतती है तो श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी में भी क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications