Champions Trophy 2025: पाकिस्तान का नाम भारतीय जर्सी पर होने से निराश फैंस, हटाने की मांग हुई तेज

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होने से अधिकतर फैंस नाखुश दिखाई दे रहे हैं। जब कोई देश किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का मेजबान होता है तो उस देश का नाम और आईसीसी का लोगो आम तौर पर सभी टीमों की जर्सी पर दिखाई देता है। यह एक प्रोटोकॉल है ताकि टूर्नामेंट का आयोजन स्थल और संबंधित देश की पहचान को स्पष्ट किया जा सके।

टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम (Champions Trophy 2025)

आईसीसी टूर्नामेंट के लिए कुछ गाइडलाइंस काफी सख्त होती हैं। जर्सी पर बोर्ड के लोगो, टूर्नामेंट के लोगो और मेजबान देश का नाम होना जरूरी होता है ताकि टूर्नामेंट की पहचान के साथ-साथ मेजबान देश के बारे में भी जानकारी मिल सके। मेजबान देश का नाम मेंशन करना टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के लिए जरूरी होता है।

Champions Trophy 1

पाकिस्तान के नाम होने पर मचा था बवाल

ऐसी खबरें चर्चा में थीं कि भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर चैंपियंस ट्रॉफी के मेज़बान देश पाकिस्तान का नाम नहीं होगा। दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हाल ही में कुछ विवाद रहे हैं, जिस कारण भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही है। वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। लेकिन बीसीसीआई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा।

जानिए फैंस की राय

इस मुद्दे को लेकर वनइंडिया हिंदी ने फैंस के बीच एक पोल चलाने का काम किया है। जहां लोगों को तीन विकल्प दिए गए हैं। इस पोल में सवाल किया गया था कि क्या टीम इंडिया को जर्सी पर पाकिस्तान लिखवाना चाहिए?

इसके मुताबिक 55.32% लोगों का मानना है कि नहीं, टीम को पाकिस्तान अपनी जर्सी पर नहीं लिखवाना चाहिए, भले चैंपियंस ट्राफी ना खेले। वहीं 23.4% लोगों ने माना कि ऐसा करना चाहिए क्योंकि खेल में चलता है। जबकि 21.28% फैंस के मुताबिक ऐसा करने से अच्छा इसके बदले जुर्माना भर देना चाहिए।

Champions Trophy 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+