Champions Trophy के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अपनी टीम, खतरनाक खिलाड़ियों की भरमार, हराना नहीं होगा आसान
Champions Trophy 2025 Australia Sqad: ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी पैट कमिंस को सौंपी गई है, हालांकि उनकी भागीदारी टूर्नामेंट में अनिश्चित बनी हुई है। पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है कि वे खेल पाएंगे या नहीं। लेकिन बोर्ड को उम्मीद है कि कमिंस तब तक फिट हो जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान (Champions Trophy 2025 Australia Sqad)
इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। इस टीम में जैक फ्रेजर को जगह नहीं मिली है। हालांकि, आरोन हार्डी और मैथ्यू शॉर्ट जैसे खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स ने टीम में शामिल किया है। टीम की तरफ से लिया गया यह फैसला एक बड़ा कदम हो सकता है। आरोन हार्डी और मैथ्यू शॉर्ट की फॉर्म और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम ने उन पर भरोसा जताया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में छाप छोड़ना चाहेंगे नाथन
इसके अलावा नाथन एलिस का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में चयन एक बड़ी उपलब्धि है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में आयोजित होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस ICC टूर्नामेंट को दो बार जीता है। नाथन एलिस जैसे युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी का चयन टीम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए लिया गया है। नाथन एलिस चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
डेविड वॉर्नर की जगह किसे मिली जगह?
डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट के बाद मैथ्यू शॉर्ट को उनकी जगह लिया गया है। दूसरी ओर जेक फ्रेजर मैकगर्क के बिग बैश लीग और हालिया वनडे मैचों में प्रदर्शन में गिरावट के कारण टीम से बाहर किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। 22 फरवरी को इंग्लैंड से उनका पहला मुकाबला होगा, इसके बाद 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और 28 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ उनका मैच होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।












Click it and Unblock the Notifications