Champions Trophy के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Champions Trophy 2025, Afghanistan Squad: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टूर्नामेट के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और इसमें कुल 8 टीमें भाग लेंगी। अफगानिस्तान से पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम ने भी खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी।
अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान (Champions Trophy 2025, Afghanistan Squad)
अफगानिस्तान के साथ अन्य टीमें भी इस खिताब को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम दिखाने को तैयार है। इस दौरान 15 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक टीम अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेगी। अफगानिस्तान ने इसके अलावा 3 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है। टीम की घोषणा के साथ ही अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और सभी की नजरें इस टूर्नामेंट पर टिकी हुई हैं।

सेदिकुल्लाह अटल को मिली टीम में जगह
सेदिकुल्लाह अटल की शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में काफी सुर्खियां दिलाई। उन्होंने तीन मैचों में 156 रन बनाकर, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था, अपनी बल्लेबाजी की काबिलियत साबित की। इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें अफगानिस्तान की टीम में जगह मिली, जो 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी।
ग्रुप बी में शामिल है चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के लिए चुनौतीपूर्ण मुकाबले होंगे, लेकिन सेदिकुल्लाह अटल जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उनकी टीम को उम्मीदें होंगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगान टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।
रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी












Click it and Unblock the Notifications