Celebrity Cricket League 2025 का पूरा कार्यक्रम, यहां देखिए डेट-टाइम, वेन्यू और पूरी मैच लिस्ट
Celebrity Cricket League 2025 Schedule: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL 2025) का 11वें सीजन का आगाज आज यानी 8 फरवरी से होने जा रहा है। आठ स्टार-स्टडेड टीमों के बीच यह टूर्नामेंट क्रिकेट के जुनून को बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड और अन्य फिल्म बिरादरी के ग्लैमर से जोड़ता है। यह सीज़न 8 फरवरी को शुरू होगा और 2 मार्च को समाप्त किया जाएगा।
इन टीमों के बीच होगा पहला मैच (Celebrity Cricket League 2025 Schedule)
सीजन का पहला मुकाबला बंगाल टाइगर्स का सामना चेन्नई राइनोज़ से होगा। जबकि पिछले सीज़न के उपविजेता, कर्नाटक बुलडोज़र्स, उसी दिन दूसरे मुकाबले में तेलुगु वॉरियर्स से भिड़ेंगे। सीसीएल 2025 में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसके बाद एक गहन नॉकआउट चरण होगा, जो टूर्नामेंट के लिए बढ़त सुनिश्चित करेगा। इस सीजन चार चरणों में कुल 17 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कटक और सूरत में खेली जाने वाली है।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 के सभी मैच डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे, जिससे फैंस ऑनलाइन एक्शन देख सकेंगे। टूर्नामेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 पर भी किया जाएगा, जो आधिकारिक टेलीविजन पार्टनर के रूप में काम करेगा।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 का पूरा शेड्यूल
8 फरवरी बेंगलुरु चेन्नई राइनोज बनाम बंगाल टाइगर्स 2:00 PM
8 फरवरी बेंगलुरु कर्नाटक बुलडोजर बनाम तेलुगु वारियर्स 6:30 PM
9 फरवरी दिल्ली बंगाल टाइगर्स बनाम पंजाब दे शेर 2:00 PM
9 फरवरी दिल्ली मुंबई हीरोज बनाम भोजपुरी दबंग 6:30 PM
14 फरवरी हैदराबाद चेन्नई राइनोज बनाम कर्नाटक बुलडोजर 2:00 PM
14 फरवरी हैदराबाद भोजपुरी दबंग बनाम तेलुगु वारियर्स 6:30 PM
15 फरवरी हैदराबाद मुंबई हीरोज बनाम कर्नाटक बुलडोजर्स 2:00 PM
15 फरवरी हैदराबाद चेन्नई राइनोज बनाम तेलुगु वारियर्स 6:30 PM
16 फरवरी कटक पंजाब दे शेर बनाम भोजपुरी दबंग्स 2:00 PM
16 फरवरी कटक मुंबई हीरोज बनाम बंगाल टाइगर्स 6:30 PM
22 फरवरी सूरत भोजपुरी दबंग्स बनाम चेन्नई राइनोज 2:00 PM
22 फरवरी सूरत पंजाब दे शेर बनाम कर्नाटक बुलडोजर्स 6:30 PM
23 फरवरी सूरत बंगाल टाइगर्स बनाम तेलुगु वारियर्स 2:00 PM
23 फरवरी सूरत मुंबई हीरोज बनाम पंजाब डे शेर 6:30 PM
सेमीफाइनल और फाइनल
मार्च 1 TBC सेमीफाइनल 1 (पहला बनाम चौथा) 2:00 PM
मार्च 1 TBC सेमीफाइनल 2 (दूसरा बनाम तीसरा) 6:30 PM
मार्च 2 TBC फाइनल (विजेता SF1 बनाम विजेता SF2) 6:30 PM
जानिए किस टीम में कौन सा खिलाड़ी
बंगाल टाइगर्स: जिशु सेनगुप्ता (कप्तान), इंद्राशीष, मोहन, सुमन, जॉय, जो, यूसुफ, जीतू कमल, जैमी, रत्नदीप घोष, आनंद चौधरी, सैंडी, आदित्य रॉय बनर्जी, अरमान अहमद, मंटी, राहुल मजूमदार, गौरव चक्रवर्ती, बोनी, सौरव दास।
पंजाब दे शेर: सोनू सूद (कप्तान), मीका सिंह, जिमी शेरगिल, आयुष्मान खुराना, बिन्नू ढिल्लों, मनवीर सरां, राहुल देव, नवराज हंस, जैज़ी बी, हरमीत सिंह, पीयूष मल्होत्रा, गुलज़ार चहल, रोशन प्रिंस, अमरिंदर गिल, अंगद बेदी, युवराज हंस, राजू शर्मा, दिलराज खुराना।
कर्नाटक बुलडोजर्स: सुदीप (कप्तान) प्रदीप, तरुण चंद्रा, चिरंजीवी सरजा, जय कार्तिक, प्रसन्ना, अभिमन्यु, भास्कर, राहुल, राजीव, धर्मा, सौरव, तरुण सुधीर, विश्वास, दर्शन
चेन्नई राइनोज़: आर्य अशोक सेल्वन (कप्तान), भरत, शाम, बोस वेंकट, हेमचंद्रन, कलैयारसन, महेंद्रन, नंदा, पृथ्वी, रमण, संजय भारती, शांतनु, शरण, उदय कुमार, विक्रांत, विष्णु।
तेलुगु वारियर्स: अखिल अक्किनेनी वेंकटेश (कप्तान), सचिन जोशी, सुधीर बाबू, तरुण, प्रिंस सेसिल, साई धरम तेज, अजय, ईएसडी, अश्विन बाबू, आदर्श बालकृष्ण, नंदकिशोर, निखिल, सिद्धार्थ, प्रभु, रघु, सुशांत, श्रीकांत, तारक रत्न, सम्राट रेड्डी, विश्वा।
मुंबई हीरोज: रितेश देशमुख (कप्तान), बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, वरुण बडोला, आफताब शिवदासानी, समीर कोचर, इंद्रनील सेनगुप्ता, अपूर्व लाखिया, कबीर सदानंद, कुणाल खेमू, राजा भेरवानी, शब्बीर अहलूवालिया, शरद केलकर, सोहेल खान, साकिब सलीम, तुषार जलोटा, वत्सल सेठ, साहिल चौधरी।
भोजपुरी दबंग: मनोज तिवारी (कप्तान), रवि किशन, दिनेश लाल यादव, राम प्रवेश यादव, उदय तिवारी, अजय शर्मा, विक्रांत सिंह, आदित्य ओझा, प्रकाश जैस, अयाज खान, शैलेश सिन्हा, वैभव राज, असगर रशीद खान, विकास सिंह, अकबर नकवी, गजेंद्र प्रताप द्विवेदी, जय प्रकाश यादव, राज चौहान, पवन सिंह, बॉबी सिंह, प्रदीप पांडे, यश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications