ड्वेन ब्रावो ने की आईपीएल से संन्यास की घोषणा, लेकिन नई भूमिका के साथ जुड़े रहेंगे सीएसके से

Dwayne bravo retirement from IPL वेस्टइंडीज टीम के धाकड़ ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले ड्वेन ब्रावो को सीएसके में एक नई जिम्मेदारी भी दे दी गई है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का नयॉ बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। ड्वेन ब्रावो आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

संन्यास के ऐलान पर क्या बोले ड्वेन ब्रावो

संन्यास के ऐलान पर क्या बोले ड्वेन ब्रावो

सीएसके की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ड्वेन ब्रावो आईपीएल 2023 से पहले टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़ जाएंगे। ब्रावो ने अपने संन्यास के ऐलान के साथ कहा है कि मैं अपनी नई जिम्मेदारी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि यह जिम्मेदारी ऐसी है जिसपर मैं अपने खेल के दिनों में सबसे ज्यादा फोकस करता था। मुझे गेंदबाजों के साथ काम करने में मजा आता है और मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। खिलाड़ी से लेकर कोच तक के सफर में मुझे नहीं लगता कि ज्यादा एडजस्ट करना पड़ेगा।"

Recommended Video

    IPL 2023: Dwayne Bravo ने लिया IPL से संन्यास, CSK ने दी बड़ी जिम्मेदारी | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    ब्रावो का आईपीएल करियर

    ब्रावो का आईपीएल करियर

    आपको बता दें कि ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। साल 2017 को छोड़कर उन्होंने आईपीएल के हर सीजन में भाग लिया है। उन्होंने आईपीएल में अपना आगाज 2008 में मुंबई इंडियंस की टीम से किया था। तीन सीजन वो मुंबई के लिए खेले, लेकिन 2011 में उन्हें चेन्नई ने अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद ब्रावो 2016 को छोड़कर हर सीजन में सीएसके के लिए खेले हैं। 2016 में ब्रावो गुजरात लॉयन्स की ओर से खेले थे।

    आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं ब्रावो

    आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं ब्रावो

    ड्वेन ब्रावो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ब्रावो ने इस बारे में कहा है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनूंगा, लेकिन मैं आईपीएल इतिहास का हिस्सा बनकर खुश हूं। ब्रावो ने आईपीएल के 161 मैचों में 183 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने लगभग 130 के स्ट्राइक रेट से 1560 रन भी बनाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+