CAN vs IRE, Dream 11: कनाडा-आयरलैंड के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
Canada vs Ireland, 13th Match: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 13वें मैच में कनाडा (CAN) का सामना आयरलैंड (IRE) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शुक्रवार, 7 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले, CAN VS IRE मैच की ड्रीम-11 (Dream11) टीम पर एक नजर डालते हैं।
दोनों टीम को पहली जीत की तलाश
कनाडा ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच यूएसए से 7 विकेट से गंवा दिया। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और पहली पारी में 194 रन बनाने में सफल रहे, हालांकि उनकी गेंदबाजी यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। दूसरी ओर, आयरलैंड ने अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच भारत से 8 विकेट से गंवा दिया। वे आज कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच जीतने के लिए उत्साहित होंगे।

कनाडा बनाम आयरलैंड मैच के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बात करें तो इन दोनों टीमों ने केवल एक ही आमने-सामने मैच खेला है, जिसे कनाडा ने 10 रन से जीता था।
गेम चेंजर हो सकते हैं तेज गेंदबाज
न्यू यॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच ड्रॉप पिच है, इसलिए फैंस को शुरुआत में कम स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। आज के मैच में गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। यहां खेला गया आखिरी टी20 मैच आयरलैंड और भारत के बीच था, जिसमें 12 विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बने थे।
कनाड़ा बनाम आयरलैंड की संभावित प्लेइंग XI
कनाडा: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), निखिल दत्ता, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेन व्हाइट।
कनाडा बनाम आयरलैंड मैच की ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर: लोरकन टकर
- बल्लेबाज: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी, निकोलस किर्टन
- ऑलराउंडर: मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, दिलोन हेलीगर
- गेंदबाज: जोशुआ लिटिल, कलीन सना, बेन व्हाइट
- कप्तान: मार्क अडायर
- उपकप्तान: जोशुआ लिटिल
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन, मिचेल स्टार्क की चोट पर कप्तान ने दिया अपडेट
कनाडा की टीम: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), दिलप्रीत बाजवा, डिलन हेलिगर, साद बिन जफर (कप्तान), निखिल दत्ता, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव राघव जोशी, जुनैद सिद्दीकी, रेयान पठान, रविंदरपाल सिंह।
आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, नील रॉक, रॉस अडायर।












Click it and Unblock the Notifications