धोनी और कोहली से भी बड़े कप्तान बन जाएंगे Rishabh Pant, बैंगलुरू में भारत के पास इतिहास रचने का मौका
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घरेलू मैदानों पर 5 मैचों की रोमांचक टी0 सीरीज खेली जा रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घरेलू मैदानों पर 5 मैचों की रोमांचक टी0 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में मिली हार के बाद, टीम इंडिया ने न सिर्फ धमाकेदार वापसी की बल्कि श्रृंखला को 2-2 की बराबरी पर भी ला खड़ा किया। दोनों टीमों के बीच अब निर्णायक मुकाबला रविवार को बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच जीतने में सफल रहेगी, वो सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। हालांकि, पहले चार मैचों के बाद दोनों में से किसी भी टीम को जीत का फेवरेट नहीं माना जा सकता।
Recommended Video

धोनी और कोहली ने किया निराश
बता दें कि भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर अफ्रीकी टीम के खिलाफ अभी तक एक भी टी20 सीरीज नहीं जीती है। भारत में दोनों देशों के बीच पहली टी20 सीरीज 2015/16 में खेली गई थी। उस समय टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अफ्रीकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को 3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 से हराया था। साउथ अफ्रीका ने ये सीरीज फाफ डु प्लेसिस की अगुआई में अपने नाम की थी। इसके बाद 2019 में भारतीय सरजमीं पर दोनों का फटाफट क्रिकेट सीरीज में आमना-सामना हुआ। उस समय भारत के कप्तान विराट कोहली थे और 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इस तरह धोनी और विराट दोनों अपनी लीडरशिप में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में चैंपियन नहीं बना सके।

ऋषभ पंत रचेंगे इतिहास
धोनी और कोहली भले ही अफ्रीकी टीम के खिलाफ घर में सीरीज जीतने में असफल रहे हो, लेकिन ऋषभ पंत के पास आज इतिहास रचने का शानदार मौका रहेगा। याद दिला दें कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के फुलटाइम कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था और उनकी जगह केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले राहुल ग्रोइंग इंजरी के चलते परी श्रृंखला से बाहर हो गए। केएल के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को टीम का कप्तान नियुक्त किया था।

आंकड़े किसके पक्ष में
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 19 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 11 में जीत दर्ज की और अफ्रीकी टीम 8 मुकाबलों में बाजी मारने में सफल रही। इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका को इस टूर्नामेंट के लिए एक ही ग्रुप (ग्रुप-2) में रखा गया है। दोनों ही टीम इस सीरीज के साथ-साथ आगामी वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications