स्टार्क और हेजलवुड के बाद कैमरून ग्रीन भी नागपुर टेस्ट से बाहर! जानिए कौन होगा विकल्प?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक और झटका लगता हुआ दिख रहा है। टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

cameron green

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नागपुर टेस्ट से पहले टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और उनका पहले टेस्ट में खेलना बेहद ही मुश्किल है। टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पहले ही चोट के कारण नागपुर टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में एक और खिलाड़ी का 9 फरवरी को खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगारू टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बहुत ही कम है।

स्टीव स्मिथ ने दिया कैमरून ग्रीन का अपडेट

इस बात की जानकार टीम के उप कप्तान स्टीव स्मिथ ने खुद दी है। स्मिथ ने कहा है कि कैमरून ग्रीन के खेलने की संभावना बहुत ही कम है, क्योंकि उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी नहीं की है, बॉक्सिंग डे टेस्ट में उन्हें जो चोट लगी थी, उससे उबरने में अभी उन्हें थोड़ा और समय लगेगा। स्टीव स्मिथ ने हालांकि ग्रीन के नहीं खेलने पर पूरी तरह मुहर नहीं लगाई है। उन्होंने कहा है कि मैं पूरी तरह से श्यौर नहीं हूं कि ग्रीन की चोट कैसी है, हम थोड़ा इंतजार और कर रहे हैं ताकि उनकी इंजरी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि उनके खेलने की संभावना बहुत ही कम है।

पूरी सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं ग्रीन

आपको बता दें कि कैमरून ग्रीन का नागपुर टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस पहले से ही बरकरार था। यहां तक कि उनका आगे भी सीरीज में खेलना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि कैमरून ग्रीन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऊंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद वो सिडनी टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें टीम में सेलेक्ट किया गया। ग्रीन की ऊंगली में फ्रैक्चर है, जिसे अभी ठीक होने में समय लगेगा। आपको बता दें कि ग्रीन की चोट उस वक्त अधिक उभर गई थी, जब वो बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप के दौरान गेंदबाजी कर रहे थे।

कौन होगा विकल्प?

बता दें कि कैमरून के चोटिल होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम में नंबर 6 पर एक्सपर्ट बल्लेबाज को जगह मिलेगी और टीम सिर्फ 4 गेंदबाजों के साथ उतरेगी। नंबर 6 के लिए विकल्प के तौर पर मैट रेनशॉ और पीटर हैंड्सकॉम्ब का नाम चल रहा है। सिडनी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ नंबर 6 पर खेलने आए थे। आपको बता दें कि अगर रेनशॉ को टीम में जगह मिलती है तो ऑस्ट्रेलिया के टॉप 7 खिलाड़ियों में 5 बाएं हाथ के बल्लेबाज होंगे। रेनशॉ और हैंड्सकॉम्ब ने बेंगलुरु में नागपुर टेस्ट के लिए लगे ट्रेनिंग कैंप में शॉर्ट लेग ट्रेनिंग भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+