ये क्या! अंपायर ने दिया OUT तो पूरी टीम ने ही खेलने से कर दिया मना, बिना गेंद खेले जीत गई दूसरी टीम
INA vs CAM T20 Match: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कई अजीब घटनाएं देखने को मिल जाती है। बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच मैच के दौरान कहा-सुनी के मामले भी सामने आते रहे हैं। वहीं अंपायर के फैसलों पर भी सवाल उठाए जाते रहे हैं। इन सबके बावजूद क्रिकेट मैच पूरा खेला जाता रहा है। क्रिकेट को जेंटलमैन का गेम कहा जाता है यही वजह है कि इतने विवाद होने के बावजूद भी खिलाड़ी इस खेल का सम्मान करते हैं और पूरा मैच होने के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाकर विदा लेते हैं।
बीच मैच में ये क्या हुआ: कंबोडिया और इंडोनेशिया के बीच टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जो आज से पहले शायद ही फैंस ने देखा हो। दरअसल, इस मैच में अंपायर के फैसले को लेकर जमकर बवाल मचा। विवाद इतना बढ़ गया कि अंपायर के फैसले से नाराज होकर नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज भी वापस पवेलियन लौट गया। दोनों ही बल्लेबाज पेवेलियन लौट जाने के कारण गेम को रोकना पड़ा।

खिलाड़ियों ने बीच में छोड़ा खेल: मैच को बीच में थोड़ी देर रोका गया। इसके बाद कंबोडिया के खिलाड़ियों ने मैच को आगे खेलने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंबोडिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। तभी 12वें ओवर में अंपायर ने कंबोडिया के खिलाड़ी लुकमान बट्ट को आउट दे दिया। इस फैसले से लुकमान काफी नाराज नजर आए। इतना ही नहीं लुकमान के साथ खेल रहे उनके पार्टनर भी अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे और दोनों ही ड्रेसिंग रूम में वापस लौट गए।
इंडोनेशिया को मिल गई जीत: इसके बाद कंबोडिया की टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी आगे खेलने से इनकार कर दिया। कंबोडिया के मैच ना खेलने के फैसले से रेफरी भी काफी नाराज दिखे। उन्होंने इंडोनेशिया की टीम को विजेता घोषित कर दिया। इस तरह इंडोनेशिया की टीम बिना एक गेंद खेल ही इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही।
दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही थी। इस सीरीज में इंडोनेशिया की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। आखिरी मैच में इंडोनेशिया ने जीत हासिल कर इस सीरीज को बड़े अंतर से अपने नाम किया। इंडोनेशिया ने सीरीज को 4-2 से जीत लिया। इससे पहले भी सीरीज के बाकी तीन मुकाबले को इंडोनेशिया की टीम ने कंबोडिया के खिलाफ एक तरफा अंदाज में जीता था।












Click it and Unblock the Notifications