मंदी की मार Byjus पर भी पड़ी! BCCI का इस कंपनी पर है 86.21 करोड़ रुपए का है बकाया

नई दिल्ली, जुलाई 22। देश में महंगाई और दुनियाभर में चल रही मंदी का असर अब टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर कंपनी बायजूस तक पहुंच गया है। ऐसी जानकारी है कि बायजूस पर बीसीसीआई का 86.21 करोड़ रुपए का बकाया है, जबकि टाइटल स्पॉन्सर पेटीएम ने भी बीसीसीआई से अपने राइट्स किसी थर्ड पार्टी को देने का अनुरोध किया है।

BCCI and bjyus

2023 विश्व कप तक है बायजूस और बीसीसीआई के बीच करार

आपको बता दें कि बायजूस पर बीसीसीआई का इतना बकाया होना एक बहुत बड़ी बात है अगर इस बकाया के चलते दोनों के बीच करार टूटता है तो यह बोर्ड के लिए बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि 2023 विश्व कप तक दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन है। जानकारी के मुताबिक, अप्रैल में ही बायजूस और बीसीसीआई ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की सहमति बनी थी। उस कॉन्ट्रैक्ट में 10 प्रतिशत राशि की बढ़ोतरी भी हुई थी।

आपको बता दें कि बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा है, ''अब तक बायजूस पर बोर्ड का 86.21 करोड़ रुपये का बकाया है।'' वहीं पेटीएम ने बीसीसीआई से अपने भारत के घरेलू क्रिकेट 'टाइटल' अधिकार मास्टरकार्ड को देने का अनुरोध किया है। पेटीएम और बीसीसीआई के बीच मौजूदा करार सितंबर 2019 से लेकर 31 मार्च 2023 तक का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+