जसप्रीत बुमराह ने कराई युवा बल्लेबाजों को गेंदबाजी, VIDEO में देखिए प्रीमियर गेंदबाज की बॉलिंग की धार

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत भरी खबर है कि जसप्रीत बुमराह को 100 प्रतिशत घोषित किया गया है। वे डोमेस्टिक बल्लेबाजों को गेंदबाजी भी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के लिए जसप्रीत बुमराह के नाम को अब पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है।

बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों ने अपनी गेंदबाजी शुरू कर दी है, दोनों बेंगलुरु के अलूर ग्राउंड पर मुंबई के बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करा रहे हैं। दोनों ही गेंदबाजों को उनकी बैक में स्ट्रेस फ्रेक्चर की दिक्कत आई थी और दोनों ही सर्जरी से गुजरे।

Bumrah back in action

बुमराह सितंबर 2022 से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं, उन्होंने पिछले साल एशिया कप 2022, टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को मिस करने के अलावा इस साल का आईपीएल भी मिस किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह ने 5-5 ओवर के स्पैल में अपने 10 ओवर का कोटा पूरा किया है, जो वनडे वर्ल्ड में फेंकने लिए चाहिए। हाल ही में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बुमराह की वापसी पर कहा था कि जल्द ही भारतीय टीम में वापसी करेंगे और आयरलैंड के खिलाफ आने वाली टी20 सीरीज खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- द हंड्रेड: 100 गेंदों में पूरा करना है मिशन, 8 टीमों की होगी टक्कर, 1 ही होगा विजेता, भारत में कहां देखें मैच

वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर को खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम बुमराह की वापसी से खुद को मजबूत महसूस करेगी। फिलहाल टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है। बुमराह फिट तो हो चुके हैं, लेकिन उनको वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होने के लिए अपनी बेस्ट परफॉरमेंस करके दिखानी होगी।

फिलहाल एक वीडियो शेयर किया गया है, जहां बुमराह को युवा खिलाड़ियों को गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। बुमराह की गेंदों पर युवा बाए हाथ का बल्लेबाज प्रभावशाली तकनीक रहा है। बुमराह कैजुअल कपड़ों में ही हैं और उन्होंने ओवर द विकेट से दो-तीन शार्प एंगल निकालती हुई गेंद फेंकी जिसको बल्लेबाज ने अपने ऑफ स्टंप पर आसानी से छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+