Brandon King: शारजाह में ब्रैंडन किंग के तूफान में उड़ा UAE, शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज को दिलाई जीत

UAE vs WI: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने यूएई के खिलाफ आतिशी पारी खेली। उन्होंने 112 गेंदों पर 12 चौके और चार छक्के की मदद से 112 रन बनाए। किंग की पारी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Brandon King

UAE vs WI 1st ODI: संयुक्त अरब अमीरात और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की तूफानी शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का पहला धमाकेदार वनडे मैच 4 जून को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 35.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान ब्रैंडन किंग मैन ऑफ द मैच रहे, बैंडन की आतिशी पारी के दम पर ही टीम को जीत मिली।

ब्रैंडन किंग ने लगाया करियर का पहला वनडे शतक
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने यूएई के खिलाफ जो बल्ला चलाया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने 112 गेंदों पर 12 चौके और चार छक्के की मदद से 112 रन बनाए। ब्रैंडन जब तक क्रीज पर रहे यूएई के गेंदबाज और फील्डर परेशान नजर आए। वनडे में उनका ये पहला शतक था।

कप्तान शाई होप ने की ब्रैंडन की प्रशंसा
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि, 'किंग एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उसके लिए खुश हूं। उसने खेल को आगे ले जाने का अवसर देखा और आज उनका पहला शतक देखकर खुश हूं।'

ब्रैंडन किंग और शमर ब्रूक्स ने वेस्टइंडीज को दिलाई जीत
वेस्टइंडीज ने संयुक्त अरब अमीरात को 202 पर आउट कर दिया और फिर सात विकेट रहते जीत हासिल कर ली। वेस्टइंडीज के शैमर ब्रुक्स ने भी 44 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ब्रैंडन किंग और शमर ब्रूक्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की।

Recommended Video

    WTC 2023: Team में डेब्यू करने के लिए तैयार Mukesh Kumar, Army में जाना चाहते थे| वनइंडिया हिंदी

    दुबई में खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच
    वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे में विश्व कप क्वालीफाइंग इवेंट की तैयारी कर रहा है जो 18 जून से शुरू होगा और इसमें यूएई भी शामिल है। संयुक्त अरब अमीरात और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मंगलवार को दुबई में होगा, जहां तीसरा और आखिरी मैच भी शुक्रवार को होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+