रोहित-कोहली नहीं भारत को वर्ल्ड कप जिता सकता है ये खिलाड़ी, दिग्गज ने जताया भरोसा
भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी और तेज गेंदजबाज जसप्रीत बुमराह की चोट ने टीम की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम पहले से ही तेज गेंदबाजी विभाग में कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है।
नई दिल्ली, 30 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी और तेज गेंदजबाज जसप्रीत बुमराह की चोट ने टीम की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम पहले से ही तेज गेंदबाजी विभाग में कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है। भारतीय तेज गेंदबाज एशिया कप और उसके बाद लगातार रन को डिफेंड करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में बुमराह की वापसी से भारत को बड़ी उम्मीदें थी।

वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में नजर आए बल्लेबाज
वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव सभी ने फॉर्म की झलक दिखाई है। ऐसे में भारतीय फैंस चाहेंगे कि इन बल्लेबाजों का फॉर्म वर्ल्ड कप में भी बना रहे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने बताया कि आखिर टीम का ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जो भारत को वर्ल्ड कप जीतने में सबसे अधिक प्रभावी साबित हो सकता है।

ब्रैड हॉग ने SKY पर जताया भरोसा
ब्रैड हॉग के मुताबिर वर्ल्ड कप में सूर्य़कुमार यादव भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित होंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अगर इस साल भारत वर्ल्ड कप जीतने में सफल होता है तो वह सिर्फ सूर्यकुमार यादव की वजह से होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेलने वाले सूर्यकुमार के पास कई रचानत्मक शॉट्स हैं और वह अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटना बखूबी जानते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा कि सूर्य़कुमार यादव अपने बल्ले से 150 के स्कोर को 190-200 में बदल सकते हैं। नंबर 4 पर वह टीम के सबसे उपयोगी खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में सूर्यकुमार ने अपनी पारी में सिर्फ 33 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए थे। वह दूसरे मैच के दौरान 34 रन बनाते ही टी-20 में अपने 1000 रन भी पूरे कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications