WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने फाइनल को लेकर रोहित शर्मा के बयान का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

WTC Final 2023: रोहित शर्मा ने बयान दिया था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल तीन मैचों का होना चाहिए, जिस पर पैट कमिंस की असहमति के बाद अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने सहमति जताई है।

Sports News: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बयान का समर्थन किया है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल तीन मैचों का होना चाहिए। ब्रैड हॉग का कहना है कि वह रोहित शर्मा से सहमत हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तीन मैचों की सीरीज होनी चाहिए।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ, जिसके कारण इंडिया को ट्रॉफी गंवानी पड़ी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

rohit sharma

हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा कि 'डब्ल्यूटीसी फाइनल के साथ-साथ टूर्नामेंट के लिए एक नया फॉर्मेट पेश करने के बारे में रोहित के विचारों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं रोहित शर्मा से सहमत हूं कि डब्ल्यूटीसी फाइनल तीन मैचों की सीरीज होनी चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'इस बार यह एक मैच का फाइनल था, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। इसका क्रेडिट उन्हें मिलना चाहिए। मेरे हिसाब से चार-चार टीमों का दो डिवीजन होना चाहिए। डिवीजन वन में टॉप-4 टीमें और उसके बाद बाकी टीमें दूसरे डिवीजन का हिस्सा होनी चाहिए। एसोसिएट टीमें डिवीजन थ्री में हो सकती हैं।'

वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के अगले टूर्नामेंट में तीन मैचों की सीरीज खेलने की रोहित शर्मा की इच्छा पर अपनी असहमती जताई है। इसके अलावा दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी इस तरह के सुझाव के लिए भारत के कप्तान की आलोचना की और कहा कि हर टीम को ऐसे बड़े आयोजनों को खेलने से पहले मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

दरअसल, भारतीट टीम द ओवल में डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार गई। टीम जब 444 रनों का पीछा करने उतरी तो एक बार फिर टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ, जिसके चलते टीम 234 रनों पर ढेर हो गई, और टीम इंडिया के हाथ एक बार फिर सिर्फ निराशा लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+