नसीम को भारी पड़ी आज़म खान से छेड़खानी, भारी शरीर के एक धक्के ने दूर फेंका, वीडियो वायरल
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैच के दौरान ऐसा देखने को मिला, दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती है और मस्ती-मजाक देखने को मिला।

Naseem Shah and Azam Khan fun banter: बांग्लादेश प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में इस समय पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज नसीम शाह और आज़म खान भी वहां हैं। दोनों के बीच एक मजाकिया घटना देखने को मिली। हालांकि दोनों खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की तरफ से खेल रहे हैं लेकिन दोस्ती के कारण मजाक मस्ती वाली चीजें मैदान पर देखने को मिली और इसका वीडियो भी वायरल हो गया। नसीम शाह ने आज़म खान को छेड़ते हुए मज़ाक किया। आज़म खान ने भी तगड़ा जवाब दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आज़म खान बल्ला लेकर जा रहे हैं और नसीम शाह उनके सामने आकर मजाक करते हैं। वह अपनी छाती से आजाम खान को मारते हैं। इसके बाद नसीम शाह उनसे हाथ मिलाना चाहते हैं और आजम खान अपने भारी शरीर से जवाब देते हैं। आजम खान ने नसीम शाह को हल्का धक्का दिया और खिसक गए। आजम खान के इस हल्के से धक्के में नसीम शाह को ताकत का अहसास हो गया था। आजम खान निकल जाते हैं और पीछे नसीम शाह उनके चलने की एक्टिंग करते हैं। गौरतलब है कि आजम खान का वजन थोड़ा ज्यादा है।
खुलना टाइगर्स के बल्लेबाज तमीम इकबाल को मोसद्दिक होसैन ने आउट कर पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आज़म खान क्रीज पर आए थे। यह घटना भी उसी समय घटित हुई थी। हालांकि नसीम शाह और आज़म खान दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए दोनों के बीच यह मजाकिया घटना देखने को मिली।
कोमिला विक्टोरियंस के खिलाफ खुलना टाइगर्स को हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग करते हुए खुलना टाइगर्स ने 2 विकेट पर 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। तमीम इकबाल ने 95 रनों की बड़ी पारी खेली। उनके अलावा शाई होप ने भी 91 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए कोमिला विक्टोरियंस ने जीत दर्ज की। रिजवान ने 73 और जॉनसन चार्ल्स ने 107 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications