India Vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया शून्य पर आउट हुए यशस्वी
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। अहम बात है कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमरा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में टॉस जीतकर बुमरा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारत ने पहला विकेट महज 5 रन के स्कोर पर गंवा दिया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल खाता खोले बिना ही मिचेल स्टार्क की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे फिलहाल केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर हैं।

गौर करने वाली बात है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीत अबतक कुल 107 मैचे खेले गए हैं। जिसमे से 45 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली है जबकि 32 बार भारत की टीम विजयी रही है। जबकि 29 मैच ड्रॉ रहे हैं और एक मैच टाई रहा है।
ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत के प्रदर्शन की बात करें तो यहां अबतक दोनों ही टीमों का 52 बार मुकाबला हुआ है। जिसमे से 30 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम विजयी रही है। जबकि भारत को सिर्फ 9 बार जीत मिली है। 13 मैच ड्रॉ रहे हैं।
टीम इंडिया प्लेइंग 11
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पड्डिकल, विराट कोहली ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितिश रेड्डी, वॉशिंटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड












Click it and Unblock the Notifications