भारत को जीतना है तो विराट कोहली को रन बनाने पड़ेंगे, पूर्व भारतीय दिग्गज की भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए भी काफी सुझाव आ रहे हैं, कोहली के लिए भी सलाह आई है।

Border-Gavaskar Trophy: विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बोलता है। लाल गेंद क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड कंगारुओं के खिलाफ बेहतरीन रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी कोहली के बल्ले से रन आने की उम्मीद हर कोई कर रहा है। उनके रन आने टीम के लिए काफी अहम भी हैं। यही बार हरभजन सिंह ने कही है। हरभजन सिंह का कहना है कि टीम इंडिया को अगर इस सीरीज में जीतना है, तो विराट कोहली के बल्ले से रन आने काफी अहम हैं।

विराट कोहली के लिए हर तारीफ कम है
अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन ने कहा कि दुनिया भर की तारीफ भी कोहली के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने इतने रन बनाए हैं कि ऐसा लगता है हम उनके बल्ले से स्कोर आने पर ही मानते हैं कि वह फॉर्म में है। उनके स्टैंडर्ड के अनुसार पिछले तीन साल कोहली के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। वह अब भी विराट कोहली हैं और वनडे में दो शतक जमाए हैं। पिछले कुछ सालों में वह रन तो बना रहे थे लेकिन उनके बल्ले से शतक नहीं आ रहे थे।

जीतना है तो कोहली को रन बनाने होंगे
हरभजन सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से ही कोहली की फॉर्म वापस आएगी। वह इस सीरीज में काफी रन बनाएंगे। जब कोहली फॉर्म में होते हैं, तो उनको रोकना काफी मुश्किल होता है। भज्जी ने यह भी कहा कि अगर भारत को इस सीरीज में जीत दर्ज करनी है, तो कोहली को रन बनाने होंगे और मुकाबले जीतने होगे।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी शामिल हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।












Click it and Unblock the Notifications