IND vs AUS: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बाहर, अब इस क्रिकेटर की बदलेगी किस्मत

Border-Gavaskar Trophy 2023: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

 Shreyas Iyer

Border-Gavaskar Trophy 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज जल्द ही होने वाला है। 9 फरवरी को नागपुर में इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। वीरभद्र क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। भारत के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर काफी पहले से तैयारी शुरू कर दी गई थी।

पहले टेस्ट से बाहर हुए श्रेयस अय्यर

पहले टेस्ट से बाहर हुए श्रेयस अय्यर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बाहर हो गए हैं। चोटिल होने के कारण अय़्यर पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में श्रेयस अय्यर इन दिनों अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। शुरुआती दो टेस्ट मैचों क लिए ही अभी टीम का ऐलान हुआ है। आखिरी के दो टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन कुछ दिनों बाद किया जाएगा। अय्यर ने भारत के लिए साल 2022 में सबसे अधिक इंटरनेशनल रन बनाए थे।

सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं डेब्यू

सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं डेब्यू

बैक इंजरी के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने वाले श्रेयस अय़्यर की जगह सूर्य़कुमार यादव को मिला सकता है। सूर्यकुमार यादव को इस सीरीज में खेलने का मौका तय माना जा रहा है। वह अय्यर की जगह नंबर पांच पर आकर टीम के लिए उपयोगी पारी खेल सकते हैं। ऋषभ पंत पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में सूर्यकुमार जैसा एक विस्फोटक खिलाड़ी के टीम में होने से भारत को फायदा मिल सकता है।

वनडे सीरीज के दौरान लगी थी चोट

वनडे सीरीज के दौरान लगी थी चोट

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद से वह अब तक टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अय्यर भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूती देने का काम करते हैं। अय्यर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि श्रेयस अय्यर अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और उन्हें दोबारा मैदान में आने के लिए कम से कम दो हफ्ते जरूर लगेंगे। अगर वो फिट रहे तभी दूसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे। ऐसे में दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी अय्यर का खेलना मुश्किल लग रहा है।

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+