Border Gavaskar Trophy में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार अश्विन, अब तक कोई गेंदबाज नहीं कर सका है ये कमाल
Ravichandran Ashwin's Record in Border Gavaskar Trophy: 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फैंस तैयार हैं। फैंस की निगाहें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली कड़ी टक्कर पर टिकी हैं। यह सीरीज न केवल वर्चस्व की लड़ाई है, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी सीरीज जीत के इरादे से उतर रहा भारत इतिहास रचने की कगार पर खड़ा है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी धरती पर फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार अश्विन
इस सीरीज के दौरान भारत के अनुभवी स्पिनर आर. अश्विन पर नज़रें रहेगी। अपने शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के साथ अश्विन ने पहले ही ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पीछे छोड़ते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। वर्तमान में 194 विकेट लेकर अश्विन एक बड़ी क्रिकेट उपलब्धि के कगार पर हैं। उन्हें WTC में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने के लिए बस छह और विकेट की ज़रूरत है।

टॉप पर मौजूद हैं अश्विन
अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ के दौरान यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अश्विन का इस रिकॉर्ड को हासिल करना बताता है कि वो टेस्ट में कितने घातक गेंदबाज हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में आर. अश्विन सबसे आगे हैं, जिनके पास 194 विकेट हैं। इसके बाद नाथन लियोन हैं, जिनके खाते में 187 विकेट हैं। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्टूअर्ट ब्रॉड क्रमशः 175, 147 और 134 विकेट लेकर इस सूची में चौथे और पांचवे स्थान पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications