रोहित शर्मा को रवि शास्त्री ने दिए 5 बड़े सुझाव, ये योजना लागू करो और ऑस्ट्रेलिया को हराओ
रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया और रोहित शर्मा को कुछ अहम सुझाव दिए हैं।

Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने में ज्यादा समय नहीं है। 9 फरवरी को पहला मुकाबल नागपुर में खेला जाना है। दोनों टीमों को अलग-अलग तरह की सलाह भी मिल रही है। ओवरसीज में टीम इंडिया से बेहतरीन प्रदर्शन निकालने वाले पूर्व कोच रवि शास्त्री की तरफ से कुछ अहम सलाह दी गई हैं। रवि शास्त्री ने स्पिनरों और मध्य क्रम में शामिल किये जाने वाले बल्लेबाजों को लेकर कुछ अहम बातों का जिक्र किया है।

अश्विन की फॉर्म रहेगी काफी अहम
पीटीआई से बातचीत में रवि शास्त्री ने अश्विन को टीम इंडिया का मुख्य हथियार माना। उन्होंने कहा कि अश्विन अपनी योजनाओं पर टिके रहते हैं इसलिए वह काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनकी फॉर्म इस सीरीज का फैसला कर सकती है। अश्विन एक पैकेज की तरह है, वह आपको बल्ले से रन भी बनाकर देंगे। अश्विन का गेम भारतीय टीम के लिए मायने रखता है।

कुलदीप को तीसरा स्पिनर बनाओ
रवि शास्त्री ने कहा कि अगर पहले ही दिन कोई स्पिन करवा सकता है, तो वह कुलदीप यादव हैं। अगर पिच में ज्यादा कुछ नहीं रहता है, तो कुलदीप गेंदबाजी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं, इससे पिच के दोनों तरफ पेच बन जाएँगे। इससे कलाई के स्पिनरों को टर्न कराने में मदद मिल सकती है। मैं चाहता हूँ कि पहले ही दिन से गेंद को टर्न मिले, टॉस हारकर खेलो, पिच में जरुर कुछ होगा।

सूर्या को नम्बर 5 पर खिलाओ
रवि शास्त्री ने कहा कि गिल और सूर्या में से मुश्किल चयन है लेकिन सूर्यकुमार यादव को नम्बर पांच पर लाना चाहिए। सूर्यकुमार यादव ऐसे खिलाड़ी हैं जो स्ट्राइक रोटेट करते हैं और तेज बल्लेबाजी करते हैं। वह तेजी से 40 रन बना सकते हैं जो टीम के काफी काम आ सकते हैं। इससे गेम के भाग्य का फैसला हो सकता है।

कोहली की भूमिका
विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा है। रवि शास्त्री ने कहा कि कोहली अगर बेहतर शुरुआत करते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें होगी। कोहली का औसत कंगारुओं के खिलाफ पचास के करीब है। यह अच्छा है और उनके बल्ले से रन आने चाहिये।

बेहतर कीपर का चयन
शास्त्री ने कहा कि पन्त हर मामले में फिट थे लेकिन अब देखना होगा कि बेहतर कीपर कौन होगा। ईशान किशन और भरत में से किसी एक का चयन करना है। जडेजा, कुलदीप और अश्विन के सामने कौन अच्छा कर सकता है। यह भी देखना होगा कि टर्न होने वाले विकेट पर किस कीपर को टीम में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications