कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम दो टेस्ट में खिलाओ, पूर्व खिलाड़ी की मांग

टीम इंडिया में स्पिनरों की भरमार नज़र आ रही है, कुलदीप यादव के अलावा भी तीन और स्पिनर भारतीय टीम के पास है।

Kuldeep Yadav

Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किन खिलाड़ियों को भारत की अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा, इस बारे में चर्चा देखने को मिल रही है। हर कोई अपनी राय दे रहा है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कुलदीप यादव को खिलाने की राय दी है।। बांगड़ का मानना है कि सीरीज के चार मैचों में कम से कम दो मुकाबलों में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

कुलदीप को दो टेस्ट में खिलाना चाहिए

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए संजय बांगड़ ने कुलदीप यादव को अहम खिलाड़ी माना। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से कुलदीप यादव एक बड़ा प्रभाव डालने वाले खिलाड़ी हैं। मुझे 2017-18 की टेस्ट सीरीज का धर्मशाला में हुआ मैच याद है। उन्होंने 3 से 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत के लिए एक नींव तैयार कर दी थी। भारत के पार अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में कुछ अच्छे स्पिनर हैं, वे किसी को भी चुन सकते हैं। लेकिन कम से कम दो टेस्ट मैचों में कुलदीप यादव का चयन किया जाना चाहिए। उनकी गेंदबाजी से टीम इंडिया पर एक बड़ा इम्पैक्ट रहेगा।

रविन्द्र जडेजा की हुई है वापसी

भारतीय टीम में चोट से रिकवर होकर रविन्द्र जडेजा की वापसी हुई है। वह रणजी ट्रॉफी का एक मैच भी खेलकर आए हैं और वहां धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। शादी के बाद केएल राहुल भी टीम में आए हैं। कप्तान रोहित शर्मा भी बांग्लादेस में टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। वह भी लाल गेंद प्रारूप में फिर से टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम इस समय नागपुर में पहले टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है।

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+