BGT विराट और रोहित के लिए आखिरी मौका? अगर हुए फेल तो लेना पड़ सकता है संन्यास

Border-Gavaskar Trophy 2024-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पर्थ की तेज पिच पर यह टेस्ट मैच चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना आसान नहीं होगा। क्योंकि पर्थ की पिच आम तौर पर तेज और उछाल वाली होती है, जो गेंदबाजों को फायदा देती है।

दोनों टीमों के लिए जरूरी सीरीज

ऋषभ पंत, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे स्टार बल्लेबाजों के लिए यह मैच अहम होगा। पंत का फॉर्म और उनकी आक्रामक बैटिंग के साथ-साथ कोहली और स्मिथ के बीच की जंग भी दर्शकों को आकर्षित करन के लिए तैयार है। इसके साथ ही यह मैच दोनों टीमों के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने लिए अंक जुटाने का भी मौका होगा।

Border-Gavaskar Trophy 1

माइकल क्लार्क ने कही ये बात

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय क्रिकेट आइकन रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में एक खास बयान दिया है। क्लार्क का सुझाव है कि आगामी सीरीज दोनों खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। अगर वे अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहते हैं तो उनका करियर मुश्किल में पड़ सकता है। 22 नवंबर को पर्थ में होने वाले सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा बाहर रह सकते हैं।

रोहित और कोहली पर होगा दबाव

ईएसपीएन के पॉडकास्ट पर चर्चा में क्लार्क ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यह उनका आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा है, तो मुझे लगता है कि उन्हें संन्यास लेना होगा। उन्हें टीम से नहीं निकाला जाएगा। टीम का कप्तान होने से आप पर बहुत दबाव पड़ता है। अगर आप एक दशक से ज़्यादा समय से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ रहे हैं, तो आप पर दबाव और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि विराट पर सबसे ज़्यादा दबाव होगा।

फॉर्म में नहीं दोनों दिग्गज

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। रोहित शर्मा ने पांच टेस्ट मैचों की अपनी पिछली 10 पारियों में केवल एक अर्धशतक बनाया है। इसी तरह विराट कोहली जो कभी भरोसेमंद खिलाड़ी थे अब रन बनाना के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज में कोहली छह पारियों में केवल एक अर्धशतक ही बना पाए, जबकि तीन पारियां दोहरे अंक तक पहुंचने से पहले ही समाप्त हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+