'मैं रोहित शर्मा को पसंद करती हूं', इस हसीना ने सरेआम कबूली दिल की बात, वीडियो हो रहा वायरल

Bollywood actress names favorite cricketer: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2025 में अब तक वह अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके हैं। लेकिन इसके बावजूद फैंस लगातार रोहित शर्मा सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपनी चतुराई से टीम को एक हारी हुई बाजी में जीत दिला दी थी।

फॉर्म में नहीं रोहित शर्मा (Bollywood actress names favorite cricketer)

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। छह मैचों में सिर्फ 82 रन बनाकर वह संघर्ष करते नजर आये हैं। अगर वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौटते हैं, तो मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन पूरी तरह से बदल सकता है। फैंस को रोहित शर्मा से आने वाले मैचों में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दी थी।

Bollywood 1

रोहित को पसंद करती हैं ये एक्ट्रेस

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में रोहित शर्मा को सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस सोनल चौहान भी पहुंची थी। मैच के बाद उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने अपने फेवरेट क्रिकेटर और आईपीएल टीम का नाम भी बताया। जब उनसे पूछा गया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं रोहित को पसंद करती हूं।

मैं रोहित शर्मा की फैन हूं

वीडियो में दिखाया गया है कि पैपराजी उनसे पूछते हैं कि आप आईपीएल में किसे सपोर्ट करने आई हैं, इस पर सोनल चौहान अपनी ब्लू जैकेट दिखाते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आई हूं। वहीं फेवरेट क्रिकेटर का नाम पूछने पर सोनल ने कहा कि मैं सिर्फ और सिर्फ रोहित शर्मा की फैन हूं। सोनल की तरह रोहित के फैंस की तादाद काफी अधिक है जो उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+