डेविड वार्नर और इशांत शर्मा को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए DC की ओर से कब खेलेंगे
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के दो अहम खिलाड़ियों को लेकर टीम के कोच ने बड़ी जानकारी साझा की है। दिल्ली के असिस्टेंट कोच प्रवीन आमरे ने डेविड वार्नर और इशांत शर्मा की फिटनेस को लेकर अपडेट साझा की है।
प्रवीन आमरे ने कहा कि डेविड वार्नर और इशांत शर्मा को पूरी तरह से फिट होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है। लखनऊ के खिलाफ मैच में 12 अप्रैल को डविड वॉर्नर लैप शॉट मारने की कोशिश में चोटिल हो गए थे।

जिसके बाद वह गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। वहीं इशांत शर्मा अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। आमरे ने कहा कि मुझे लगता है कि वार्नर को अभी एक हफ्ता पूरी तरह से फिट होने में लगेगा।
इशांत शर्मा को भी फिट होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है। मुझे लगता है कि जब दोनों खिलाड़ी फिट होकर आएंगे तो सेलेक्शन के लिए तैयार रहेंगे।
बता दें कि दिल्ली का अगला मैच केकेआर के खिलाफ 29 अप्रैल को है। इसके बाद दिल्ली की टीम 7 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलेगी। बता दें कि मुंबई के खिलाफ मैच में पृथ्वी शॉ को भी टीम मैनेजमेंट ने बाहर बैठा दिया था।
प्रवीन आमरे ने कहा कि दरअसल पृथ्वी जब मैदान पहुंचे तो वह ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, लिहाजा हमने फैसला लिया कि अगर वह 100 फीसदी फिट नहीं हैं तो उनकी जगह अभिषेक पोरेल के साथ जाएंगे।
गौर करने वाली बात है कि मुंबई के खिलाफ मैच में दिल्ली की ओर से जेक फ्रेजर ने तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर 84 रन ठोक दिए थे। जिसकी बदौलत दिल्ली की टीम ने मुंबई के सामने 257 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
फ्रेजर की पारी की तारीफ करते हुए आमरे ने कहा कि उन्होंने दुबई कैपिटल्स के लिए तीन मैच खेले थे और हमारी टीम उन्हें लेने के लिए काफी इच्छुक थी।
जब हमें इसका मौका मिला तो हमने उन्हें चुना। अहम बात है कि फ्रेजर ने दिल्ली के लिए शुरुआती पांच मैच नहीं खेले। लेकिन पिछले 5 मैचों में उन्होंने 247 रन ठोक दिए हैं। जिसमे तीन अर्थशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से ऊपर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications