'टीम इंडिया में सीनियर प्लेयर ताकतवर हैं,' गौतम गंभीर की कोचिंग अप्रोच पर बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का ध्यान अब इंग्लैंड दौरे पर है। टेस्ट सीरीज के लिए वह 6 जून को इंग्लैंड रवाना होंगे, इस बीच अतुल वासन ने गंभीर की कोचिंग अप्रोच और एक ऐसी घटना की याद दिलाई है, जो काफी चर्चा में रही थी। उस समय टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले हुआ करते थे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब रिटायर हो गए हैं, ऐसे में टीम इंडिया नए दौर से गुजरेगी और चीजें नए सिरे से बनेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर ने कोच बनने से पहले ही साफ़ कर दिया था कि वह किसी दबाव के बिना काम करना चाहेंगे, ड्रेसिंग रूम का नियंत्रण भी पूरी तरह से होना चाहिए।

gautam gambhir

OTTPlay एप पर वासन ने कहा कि बड़े प्लेयर्स को लगता है कि नए कोच के आने से उनकी बनाई गई पुरानी व्यवस्थाएं खराब हो रही हैं। भारतीय टीम में ये खिलाड़ी बहुत ताकतवर हैं, इसलिए आप वही अपनाना चाहोगे, जो गैरी कर्स्टन और जॉन राईट ने अपनाया था।

वासन के अनुसार अगर भारतीय क्रिकेट में टिके रहना है, तो साम, दाम, दंड, भेद सब कुछ अपनाना पड़ेगा। बदलाव को धीरे-धीरे सहजता में लाना पड़ेगा। गौतम गंभीर के पास अब बदलाव का मौका है। रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट से रिटायर हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि जब टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले बने थे, तो विराट कोहली जैसे सीनियरों की उनसे नहीं बनती थी और 1 साल में ही कुंबले ने अपना काम छोड़ दिया था। कोहली और अन्य सीनियर प्लेयर्स ने कुंबले की शिकायत बीसीसीआई से कर दी थी।

गौतम गंभीर खुद आक्रामक स्वभाव वाले प्लेयर रहे हैं, ऐसे में ड्रेसिंग रूम में उन्होंने सहजता से माहौल बनाने का प्रयास किया क्योंकि उनको कुंबले वाला एपिसोड अच्छी तरह पता था। अब नए प्लेयर्स के साथ टेस्ट टीम फिर से बनेगी, ऐसे में वह बदलाव कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+