T20 World Cup से पहले हार्दिक पांड्या की लगेगी लॉटरी, सिलेक्टर्स यह बड़ी पोस्ट देने पर कर रहे विचार
15 सितंबर को टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।
नई दिल्ली, 3 अगस्त: समय के साथ चीजें बदल जाती हैं और यह बात हार्दिक पांड्या पर पूरी तरह फिट बैठती है। पीठ की चोट के कारण हार्दिक को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। एक लंबे ब्रेक के बाद वह आईपीएल में खेलते नजर आए। यहां उन्होंने अपनी कप्तानी में डेब्यू सीजन में ही गुजरात टाइटंस को खिताब जिताया। यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आयलैंड दौरे पर उन्होंने भारतीय टीम की कमान सौंपी गई, वहीं दक्षिण अफ्रीका के घरेलू दौरे पर उन्हें उपकप्तान बनाया गया। अब हार्दिक को भारतीय टी20 टीम का परमानेंट उपकप्तान बनाने पर विचार किया जा रहा है।

15 सितंबर को विश्वकप टीम का ऐलान
इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 15 सितंबर को टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान हार्दिक पांड्या को भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान भी बनाया जाएगा। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, "हार्दिक एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और उन्होंने पूरी फिटनेस के साथ टीम में वापसी की है। उन्हें उपकप्तान बनाया जाएगा या नहीं यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है। लेकिन वह पहले से ही समूह में एक नेता हैं। एक ऑलराउंडर के तौर पर वह दोनों स्थितियों को समझते हैं। उनके पास उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल है और हमने आईपीएल में ऐसा देखा है। वह निश्चित रूप से अच्छा करेगा।"

ब्रेक के बाद से पांड्या का प्रदर्शन
- आईपीएल 2022 में हार्दिक ने 15 मैचों में 44.27 के औसत और 131.27 के स्ट्राइक रेट से 487 रन बनाए।
- आईपीएल 2022 में उन्होंने 7.27 की इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट चटकाए।
- भारतीय टीम में वापसी के बाद उन्होंने 12 मुकाबलों में 31.52 की औसत से 253 रन बनाए हैं।
- वह गेंद से भी सफल रहे हैं, उन्होंने 8.46 की इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए हैं।
- वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 5.30 की इकॉनमी रेट से दो विकेट लिए।
- केएल राहुल के चोटिल होकर बाहर होने के बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया था।
- उन्होंने आयरलैंड में भारत का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और 2-0 से सीरीज जीती।

टेस्ट कम खेल रहे हैं पांड्या
अगर पांड्या को टी20 में भारत का उपकप्तान बनाया जाता है तब भी केएल राहुल वनडे और टेस्ट में भारत के उपकप्तान बने रहेंगे। वहीं रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। इस स्थिति में जसप्रीत बुमराह को वाइस कैप्टन बनाया जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। पांड्या को टेस्ट में कम ही मौके मिल रहे हैं, ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि हार्दिक का टेस्ट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला है।

टेस्ट में कई ऑलराउंडर हैं
बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक, 'ऑलराउंडर होने के नाते अपने वर्कलोड को मैनेज करना महत्वपूर्ण है। हमारे पास बहुत सारे टी 20 और वनडे मैच आ रहे हैं और एक ऑलराउंडर के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना संभव नहीं होगा। इसके बजाय वह सफेद गेंद फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जहां तक टेस्ट की बात है तो हमारे पास ऑलराउंडर स्लॉट के लिए जडेजा और शार्दुल हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। एक बार जब दीपक चोट से वापस आ जाएंगे तो उन्हें टेस्ट के लिए भी माना जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications