आरसीबी को लगा बड़ा झटका, IPL शुरू होने से पहले ही अहम खिलाड़ी हुआ बाहर

आरसीबी की टीम ने दिसम्बर में ऑक्शन के दौरान कुछ अहम खिलाड़ी खरीदे थे। विल जैक्स के बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है।

Will Jacks

IPL 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला शुरू हो गया है। जसप्रीत बुमराह सबसे पहले बाहर हुए थे। उनके अलावा ऋषभ पन्त एक्सीडेंट के कारण इस मेगा इवेंट से बाहर हो गए थे। अब अन्य टीमों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर का एक अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। खिताबी जीत की तलाश में हर साल मैदान पर बड़े नामों के साथ उतरने वाली आरसीबी ने इस खिलाड़ी को दिसम्बर में हुए ऑक्शन में ही खरीदा था।

ESPNCricinfo रिपोर्ट के अनुसार विल जैक्स आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल के कवर के तौर पर आरसीबी ने विल जैक्स को 3 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि के साथ खरीदा था। जैक्स के पास आईपीएल में एक मौका था और वह भारतीय परिस्थितियों में खुद को ढाल सकते थे लेकिन मांसपेशियों की चोट की वजह से वह बाहर हो गए। इस लीग में खेलकर वह वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम में शामिल होने की दावेदारी पेश कर सकते थे।

रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी ने जैक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर माइकल ब्रेसवेल के साथ इस बारे में बात चल रही है। ब्रेसवेल दिसम्बर में हुए ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। उनकी ब्रेस प्राइस 1 करोड़ रूपये थी। आरसीबी का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। 2 अप्रैल को यह मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रीस टॉपली को भी इस सीजन आरसीबी ने खरीदा है और टूर्नामेंट तक उनके फिट होने की पूरी उम्मीद है।

आरसीबी की टीम इस प्रकार है

फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+