रेप के आरोपों से बरी संदीप लामिचाने की दूसरे मामले में बढ़ी मुश्किलें, टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का टूटेगा सपना

बलात्कार मामले में हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिचाने की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का सपना भी शायद पूरा नहीं होने वाला है। लामिचाने को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जो नेपाल टीम के लिए अच्छी नहीं है।

नेपाली क्रिकेटर को संयुक्त राज्य अमेरिका ने वीजा नहीं दिया है। उनको वीजा देने से मना कर दिया गया है। ऐसे में उनका टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। उनके नहीं होने से टीम के ऊपर भी असर पड़ने वाला है। लामिचाने ने खुद इसकी जानकारी दी है।

sandeep lamichhane

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने लिखा कि यूएस एम्बेसी ने फिर से वही कर दिया है, जो उन्होंने साल 2019 में किया था। यूएसए और वेस्टइंडीज में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने मुझे वीजा देने से मना कर दिया है। नेपाल क्रिकेट के सभी शुभचिंतकों से मैं माफ़ी मांगता हूँ।

टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल को ग्रुप डी में रखा गया है। नेपाल के दो मैच यूएसए में खेले जाएँगे। डल्लास में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद नेपाल का अगला मैच लॉडरहिल में श्रीलंका के खिलाफ होगा। इसके बाद दो मैचों के लिए टीम वेस्टइंडीज जाएगी। वहां सेंट विन्सेंट में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले होंगे।

इससे पहले सीपीएल में ट्रांजिट के लिए भी लामिचाने को वीजा देने से मना कर दिया गया था। इसके बाद उनको वीजा मिला था। हालांकि फिलहाल यह भी साफ़ नहीं हुआ है कि संदीप लामिचाने को नेपाल क्रिकेट टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं। आधिकारिक रूप में कोई घोषणा नहीं हुई है।

रेप आरोपों के बाद नेपाल क्रिकेट ने उनको निलंबित कर दिया था। कोर्ट से अब उनको राहत मिल गई है। लामिचाने को बरी करने का आदेश हुआ है। इससे अब एक बार फिर से उनके मैदान पर उतरने का रास्ता साफ़ हुआ है लेकिन यूएसए एम्बेसी ने रोड़ा अटका दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+