IND vs SL: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, जो कोई नहीं कर पाया वो हिटमैन ने किया
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से तहलका देखने को मिला। रोहित शर्मा ने बड़ा धमाका करते हुए धांसू बैटिंग की और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी बनाए।
रोहित शमा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बड़ा धमाका कर दिया और फिफ्टी भी जमाई। इसके अलावा छक्कों के मामले में भी उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हिटमैन ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के जमाने का कीर्तिमान स्थापित कर लिया।

इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। मॉर्गन ने 233 छक्के बतौर कप्तान लगाए थे। रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी है। धोनी ने कप्तान रहते 211 छक्के जमाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 171 और न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकलम ने 171 छक्के जमाए थे। उनके अलावा विराट कोहली के नाम भी 138 छक्के हैं। इस तरह भारतीय टीम के कप्तान इन सभी से ऊपर चले गए हैं। रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है द्रविड़ के नाम वनडे क्रिकेट में 10768 रन हैं और दो रन बनाते ही रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय दिग्गज को पीछे छोड़ दिया। इस भारतीय लिस्ट में रोहित से आगे सिर्फ गांगुली, कोहली और सचिन तेंदुलकर हैं।
पिछले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने महज 33 गेंदों का सहारा लेते हुए अर्धशतक जमा दिया था। इस बार उस फासले को और कम करते हुए उन्होंने महज 29 गेंदों में ही यह काम कर दिया। वह अपना काम करने के बाद 44 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications