सामने आया किंग कोहली का सबसे बड़ा डर, कोच ने बताया किस गेंदबाज के सामने होती है तकलीफ
India vs Australia 1st Test Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली टेस्ट मैच में धमाका करने को तैयार है। कोहली 4 मैचों की इस सीरीज में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाना चाहेंगे।

India vs Australia 1st Test Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में चार मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। 9 फरवरी से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। स्पिनर नाथन लायन से निपटने के लिए विराट कोहली अपनी तैयारी को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से स्पिनर्स के सामने कोहली लगातार अपना विकेट गंवाते रहे हैं।

पूर्व गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने 'राइज ऑफ न्यू इंडिया' के पहले एपिसोड में क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि आखिरी वो कौन सा गेंदबाज है, जिसकी गेंदों को खेलने के बाद विराट कोहली अनकंर्फटेबल हो गए थे। साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कोहली ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया था। इस दौरान जसप्रीत बुमराह की टेस्ट टीम में एंट्री हुई थी।

बुमराह की गेंदों को खेलना मुश्किल
भरत अरुण ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि विराट कोहली को नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंदों का सामना करना पड़ रहा था। हम लगभग 10 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका गए। हमने सेंटर-विकेट अभ्यास किया था। इस दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से विराट कोहली खासा प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि मुझे अभी भी विराट की बात याद है, वह बुमराह को खेलने के बाद उस समय के कोच रवि शास्त्री के पास आए और कहा, 'रवि भाई, सबसे मुश्किल है इसको खेलना। मुझे पता नहीं लग रहा है कब वो गेंद को रिलीज कर रहा है।

रेड बॉल के साथ बुमराह ने किया कमाल
विराट कोहली इससे पहले कई बार जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में सामना कर चुके थे। लेकिन रेड बॉल के साथ वह जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर खेलते समय संघर्ष करते नजर आए। केपटाउन में नेट्स पर बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। अरुण ने कहा कि विराट कोहली की बात सुनकर हमें एहसास हो गया था कि बुमराह केपटाउन में टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार हैं। हालांकि, बुमराह ने बाद में बताया कि वह नेट्स में अपना शत प्रतिशत नहीं दे रहे थे। इसके बावजूद उनकी गेंदों को खेलना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल भरा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications