'भगवा' की वजह से सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, भारतीय दिग्गज का ट्वीट हो रहा वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान का सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर मानी जा रही थी।

Pakistan have qualified for the semi-finals from Group-2: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान का सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर मानी जा रही थी। लेकिन कहते हैं न क्रिकेट में कुछ भी पहले से प्रीडिक्ट नहीं किया जा सकता। वहीं हुआ और नीदरलैंड की बदौलत पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल कर ली।

पाकिस्तानी टीम का ऐसा रहा है सफर

पाकिस्तानी टीम का ऐसा रहा है सफर

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगले ही मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से पटखनी देने का काम किया। हालांकि, इसके बाद नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बाद पाकिस्तानी खिलाड़यों ने दमदार वापसी की। पाकिस्तान 5 मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा।

नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर

नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने का क्रेडिट नीदरलैंड को जाना चाहिए। दरअसल, नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आखिरी मैच में हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। ऐसे में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल गए और उसने बांग्लादेश को हराकर उसमें एंट्री भी मार ली। पाकिस्तान के लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था।

वेंकटेश प्रसाद का ट्वीट हो रहा वायरल

वेंकटेश प्रसाद का ट्वीट हो रहा वायरल

पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल पहुंची तो सोशल मीडिया पर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय दिग्गज वेंकटेश प्रसाद की तरफ से किया गया एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ..तो भगवा ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की। दरअसल, नीदरलैंड क्रिकेट टीम की जर्सी भगवा रंग की है और नीदरलैंड की टीम ने ही दक्षिण अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+