Suresh Raina ईडी के समक्ष हुए पेश, जानिए क्या है मामला?
Suresh Raina: भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को ऐप्स पर अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। PTI की खबर के मुताबिक रैना कथित तौर पर अपने विज्ञापनों के माध्यम से इस मामले से जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसी 1xBet नामक ऐप के साथ उनके संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि बेटिंग ऐप 1xBet ने सुरेश रैना को दिसंबर 2024 में अपना गेमिंग एम्बेसडर बनाया था। ईडी ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों द्वारा उपयोगकर्ताओं को धोखा देने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में विभिन्न शहरों में जांच कर रही है, इसी कड़ी में, सोमवार को अभिनेता राणा दग्गुबाती भी हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुए थे।

हरभजन सिंह , युवराज सिंह से भी हुई है पूछताछ
तो वहीं ईडी इस मामले में पहले ही पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह , युवराज सिंह , सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ कर चुकी है। तो वहीं जुलाई में एजेंसी ने चार अभिनेताओं-प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और लक्ष्मी मांच को समन जारी किए थे। इसके अतिरिक्त ईडी ने पिछले महीने गूगल और मेटा के अधिकारियों को भी बुलाया था ताकि सट्टेबाजी ऐप्स की जांच में मदद मिल सके। ये ऐप्स सरोगेट विज्ञापनों के लिए कई प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल करते हैं।
प्रतिबंधित सट्टेबाजी कानून का उल्लंघन करते हैं ( Suresh Raina)
ईडी के मुताबिक प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म नाम बदलकर काम करना जारी रखते हैं और उन्हें मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की ओर से बढ़ावा दिया जाता है। ये प्लेटफॉर्म भारत सरकार के कई कानूनों और निर्देशों का उल्लंघन करते हैं, अनुमानित तौर पर लगभग 22 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता विभिन्न सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े हैं, जिनमें से 11 करोड़ नियमित उपयोगकर्ता हैं।
एक नजर Suresh Raina के अब तक के सफर पर
- जन्म तिथि: 27 नवंबर 1986
- जन्म स्थान: मुरादनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश
- बाएं हाथ के बल्लेबाज, और कभी-कभी ऑफ स्पिन गेंदबाज
- शिक्षा: गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ
- निकनेम: Mr. IPL और चाइनामैन ऑफ इंडियन क्रिकेट
- वनडे डेब्यू: 30 जुलाई 2005 बनाम श्रीलंका
- टेस्ट डेब्यू: 26 जुलाई 2010 बनाम श्रीलंका
- T20 डेब्यू: 1 दिसंबर 2006 बनाम दक्षिण अफ्रीका
- T20I में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
- तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, T20I) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय
- आईपीएल में 5000+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
- आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप फील्डर्स में शामिल












Click it and Unblock the Notifications